भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे कोविड संक्रमित हैं और अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन इस बीच भी वह अपने फैंस को एंटरटेन करना नहीं भूलती। वह अक्सर अपने मजेदार वीडियो साझा करती रहती हैं। जिन्हें देखकर सबके चेहरे पर मुस्कराहट आ जाती है। अभी हाल ही में आम्रपाली ने अपना नया वीडियो साझा किया है जिसमें वह कनिका कपूर के गाने 'थाड़े रहियो' पर लिप सिंक कर रही हैं। इस वीडियो में आम्रपाली के एक्सप्रेशन देखकर आप भी अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे।