फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रोबैक तस्वीर: लेदर जैकेट और नीला चश्मा पहने नजर आए बिग बी, नातिन नव्या ने किया सबसे हटके कमेंट

Thu, 01 Jul 2021 11:15 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन, नव्या नवेली नंदा - फोटो : Instagram
सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन 70 वर्ष की उम्र पार करके भी बेहद फिट हैं। आज जहां अमिताभ बच्चन की उम्र के बहुत से कलाकार फिल्मी दुनिया से दूर हो चुके हैं तो वहीं बिग बी एक से बढ़कर एक फिल्में कर रहे हैं। सिर्फ फिल्म ही नहीं बल्कि टीवी पर भी बिग बी का जादू बरकरार है। सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे अमिताभ बच्चन के हाथ में अभी कई बड़े प्रोजेक्ट मौजूद हैं। अमिताभ फिल्मों में तो सक्रिय है हीं साथ ही वो सोशल मीडिया पर कभी काफी सक्रिय रहते हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।

बिग बी की तस्वीर पर नातिन ने किया कमेंट

बिग बी कभी किसी तस्वीर से अपनी फिल्म से जुड़ा कोई किस्सा सुना देते हैं तो कभी धमाकेदार पोस्ट साझा कर फैंस के दिल में हलचल मचा देते हैं। उनकी तस्वीरों पर फैंस और सेलेब्स के भी जबरदस्त कमेंट आते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की जिसमें वो ब्लैक लेदर जैकेट और डार्क ब्लू चश्मा लगाए अपनी बाइक पर पोज देते नजर आ रहे हैं। अब उनकी इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। हालांकि सबसे खास कमेंट उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा ने किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
अमिताभ ने अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'हार्ले चलाना अपने आप में ही एक अलग दुनिया है'। ये  'बुड्ढा होगा तेरा बाप' फिल्म का पोस्टर है जो साल 2011 में आई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ हेमा मालिनी और सोनू सूद अहम भूमिका में नजर आए थे। साथ ही फिल्म को भी पर्दे पर खास सफलता मिली थी। अब इस तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।


विज्ञापन

3 of 5
नव्या नवेली नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम
हालांकि जिस कमेंट ने फैंस का ध्यान खींचा है वो उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा का है। अपने नाना की तस्वीर पर कमेंट करते हुए नव्या ने लिखा- कूलेस्ट। इसके साथ ही उन्होंने फायर इमोजी भी पोस्ट किया। बता दें कि श्वेता बच्चन नंदा की बेटी नव्या अपने नाना अमिताभ की लाडली हैं और वो अक्सर उनकी तस्वीरों पर प्यार लुटाती हैं।

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
सिर्फ नव्या ही नहीं बल्कि बिग बी के फैंस ने भी उनकी इस तस्वीर पर खूब कमेंट किया। एक ने लिखा- द क्यूटेस्ट। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- डैशिंग लुक। एक और यूजर ने लिखा- सच में अमित जी, बिल्कुल सही। बता दें कि इससे पहले भी अमिताभ बच्चन ने अपनी कई थ्रोबैक तस्वीरें साझा कीं थीं जो फैंस को काफी पसंद आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वो रुमी जाफरी की फिल्म 'चेहरे' में इमरान हाशमी संग नजर आएंगे तो वहीं अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी अमिताभ बहुत खास रोल निभा रहे हैं। इसके अलावा 'झुंड' में भी अमिताभ बच्चन दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं। अमिताभ की इन फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें