1 जुलाई 1992 को बंग्लुरु में जन्मीं रिया चक्रवर्ती आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। रिया फिल्मों में काफी साल से हैं लेकिन उनका नाम अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से चर्चा में आया था। रिया सुशांत की गर्लफ्रेंड बताई जाती हैं। हालांकि दोनो का रिश्ता खुले रूप से कभी सामने नही आया। सुशांत के निधन के बाद ऐसी खबरें सामने आई थी की रिया और सुशांत शादी करने वाले थे। सुशांत के निधन के बाद से रिया चक्रवर्ती का नाम काफी दिनों तक सुर्खियों में रहा था।
सफल फिल्म की तलाश में हैं रिया चक्रवर्ती
रिया चक्रवर्ती के पिता आर्मी ऑफिसर थे इसके चलते रिया की पढ़ाई आर्मी स्कूल से हुई। इसके बाद रिया ने मनोरंजन जगत मे करियर बनाने का मन बनाया। वो एमटीवी मे सफल वीडियो जॉकी बनीं इसके बाद उन्होंने फिल्मों मे कदम रखा। साल 2012 में रिया ने तेलुगु फिल्म 'तुनेगा तुनेगा' से डेब्यू किया। इसके बाद साल 2013 में उन्होंने फिल्म 'मेरे डैड की मारुति' से बॉलीवुड फिल्मों मे कदम रखा। रिया ने नौ साल के करियर में फिल्में तो बहुत की हैं, लेकिन उन्हें अभी तक किसी भी फिल्म से सफलता नहीं मिली है। तो चलिए रिया चक्रवर्ती के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।