फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल: धर्मेंद्र से लेकर अमिताभ बच्चन तक, देखिए दिग्गज अभिनेताओं के परिवार की अनदेखी तस्वीर

Fri, 06 Aug 2021 11:46 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
जितेंद्र, धर्मेंद्र - फोटो : Social Media
बॉलीवुड कलाकारों प्रोफेशनल जिंदगी के बारे में तो प्रशंसक अधिकतर चीजे जानते हैं। लेकिन प्रोफेशल जिंदगी के साथ-साथ हर प्रशंसक अपने पसंदीदा सितारे की निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहता है, फिर चाहे वो उनका रहन सहन हो या फिर उनका परिवार। बॉलीवुड में भी कई बड़े-बददे परिवार जो काफी समय से फिल्म जगत में राज कर रहे हैं। कपूर परिवार से लेकर बच्चन परिवार और देओल परिवार तक हर किसी ने बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाया है। अक्सर ये कलाकार अपने परिवार के साथ समय बिताते हुए तस्वीरें साझा करते हैं।

70 के दशक के सितारों के परिवार की अनदेखी तस्वीर

बॉलीवुड में कई सितारे तो ऐसे हैं वो जो भी सोशल मीडिया पर साझा करते हैं वो तुरंत ही वायरल हो जाती है। लेकिन पहले ऐसा नहीं था। 60 और 70 के दशक के बॉलीवुड सितारे तस्वीर तो खूब खिचवाते थे लेकिन उन्हें एल्बम में संजो कर रखते थे। लेकिन हाल ही में कुछ सितारों की तस्वीरें सोशल मीडिया के जमाने में खूब वायरल हो रही है। इस आर्टिकल में आज हम आपको उन स्टार्स की कुछ तस्वीरों के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन

2 of 10
ऋषि कपूर - फोटो : Social Media
ऋषि कपूर

ऋषि कपूर और रणबीर कपूर दोनों को उनके अभिनय के साथ-साथ उनके लुक्स के लिए भी बहुत पसंद किया जाता है। आज की तरह रणबीर कपूर बचपन में भी बहुत ही क्यूट थे और ये तस्वीर इस बात का प्रमाण है। ऋषि कपूर ने साल 1980 में नीतू सिंह से शादी की थी। इन दोनों के दो बच्चे हैं रणबीर और रिद्धिमा कपूर। इस वायरल तस्वीर में रणबीर की उम्र करीब छह साल लग रही है। तो वही रिद्धिमा भी बॉयकट में काफी प्यारी लग रही हैं।
विज्ञापन

3 of 10
धर्मेंद्र - फोटो : Social Media

धर्मेंद्र

बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र अपने परिवार के काफी करीब हैं। उनके चार बच्चे हैं सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल और आहना देओल। धर्मेंद्र की उनके बेटों के साथ तो कई तस्वीरें हमने देखी हैं, लेकिन इस तस्वीर में धर्मेंद्र अपनी बेटियों के साथ नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र की गोद में उनकी बेटी ईशा देओल बैठी हैं तो वहीं हेमा मालिनी ने अहाना को पकड़ा हुआ है। हेमा मालिनी इस तस्वीर में खिलखिलाती हुईं नजर आ रही हैं। ये तस्वीर वाकई बेहद खूबसूरत है।

4 of 10
रणधीर कपूर - फोटो : Social Media
रणधीर कपूर

ऋषि कपूर के भाई और राज कपूर के सबसे बड़े बेटे हैं रणधीर कपूर। 70 के दशक में रणधीर कपूर को फिल्मों में वो सफलता नहीं मिली जो उनके पिता राज और भाई ऋषि कपूर को मिली। लेकिन उनकी दोनों बेटियां करीना कपूर और करिश्मा कपूर बॉलीवुड की सबसे टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हैं। 1971 में रणधीर कपूर ने बबीता से शादी की। इस कपल की दो बेटियां हुईं करीना और करिश्मा। इस तस्वीर में नन्ही करिश्मा और करीना बहुत ही प्यारी लग रही हैं।
विज्ञापन

5 of 10
जितेंद्र - फोटो : Social Media
जितेंद्र 

जितेंद्र बॉलीवुड के वो अभिनेता हैं जिनके फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ उनके स्टाइल को भी काफी पसंद किया गया। इस वायरल तस्वीर में जितेंद्र अपनी पत्नी शोभा कपूर और दोनों बच्चों एकता कपूर और तुषार कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। जितेंद्र का बॉलीवुड का करियर जितना सुपरहिट रहा उनके बेटे तुषार कपूर का करियर बॉलीवुड में खास नहीं चला। हालांकि एकता कपूर एक सफल निर्माता हैं।
विज्ञापन

6 of 10
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड में कई नामों से पुकारा जाता है। उन्होने अपने फिल्मी करियर में कई सफल फिल्में दी। बिग बी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं और वो आए दिन अपने परिवार के साथ कई तस्वीरें साझा करते हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अमिताभ और उनकी फैमिली बिलकुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। जया बच्चन भी इस तस्वीर में स्कर्ट पहने दिख रही हैं और वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अमिताभ के बगल में अभिषेक बच्चन खड़े हैं। तस्वीर में जया बच्चन की गोद में नन्हें अभिषेक बेहद प्यारे लग रहे हैं तो वही श्वेता अपने पिता के साथ पोज कर रही हैं।

विज्ञापन

7 of 10
राकेश रोशन - फोटो : Social Media

राकेश रोशन

ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक हैं। उन्होनें बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में दी है। राकेश रोशन ने पिंकी रोशन से शादी की और उनके दो बच्चे हुए ऋतिक रोशन और सुनैना रोशन।  इस तस्वीर में जहां राकेश रोशन व्हाइट सूट में हैंडसम लग रहे हैं तो वहीं उनके बेटे ऋतिक फोटो में जीभ बाहर निकालते हुए दिख रहे हैं। 

 

8 of 10
राकेश रोशन - फोटो : Social Media

विनोद खन्ना

70 और 80 के दशक में विनोद खन्ना बॉलीवुड के सबसे हैंडसम अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होने अपने अभिनय से हर किसी का दिल जीता है। उन्होने गीतांजली से शादी की और इनके दो बच्चे हैं राहुल खन्ना और अक्षय खन्ना। इस तस्वीर में विनोद खन्ना ब्लैक पोलका डॉट शर्ट में बहुत ही हैंडसम लग रहे हैं। विनोद खन्ना के दोनों बेटे तस्वीर में खिलखिलाते हुए दिख रहे हैं।

9 of 10
राजेश खन्ना - फोटो : Social Media

राजेश खन्ना

राजेश खन्ना बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत अभिनेताओं में से एक थे। उनके पीछे लड़कियां दीवानी थी। लेकिन उन्होने डिम्पल कपाड़िया को अपने हमसफर के रूप में चुना। इस तस्वीर में काका साहब राजेश हरे कुर्ते में नजर आ रहे हैं वहीं उनकी बेटी ट्विंकल भी हंसती हुई दिख रही हैं। डिंपल भी तस्वीर में साड़ी पहने हुए दिख रही हैं वहीं उनकी गोद में उनकी दूसरी बेटी रिंकी खन्ना भी दिख रही है।  

विज्ञापन

10 of 10
सुरेश ओबेरॉय - फोटो : Social Media

सुरेश ओबेरॉय 

विवेक ओबेरॉय के पिता सुरेश ओबेरॉय काफी समय से फिल्म जगत का हिस्सा हैं। उन्होंने कई फिल्मों में यादगार रोल किए । फिल्म इंडस्ट्री में वो पिछले 40 सालों से काम कर रहे हैं।  सुरेश ओबेरॉय ने 1 अगस्त 1974 में मद्रास में अपने आठ साल जूनियर रही यशोदारा से शादी की थी। इन दोनों के दो बच्चे हैं। इनकी ये तस्वीर किसी पार्क की लग रही है। तस्वीर में विवेक ओबेरॉय और उनकी बहन मेघना नजर आ रही हैं। 

 

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें