फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: अक्षय-ऋतिक के बाद क्या अमिताभ बच्चन ने भी किया दान, खुद दिया ये जवाब

Sun, 29 Mar 2020 07:34 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
कोरोना वायरस को लेकर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे आगे आए और राहत कोष में दान दिया। इस बीच यूजर्स ने अमिताभ बच्चन से सवाल पूछने शुरू कर दिए कि क्या उन्हें भी अक्षय कुमार, वरुण धवन और ऋतिक रोशन की तरह मदद के लिए नहीं आना चाहिए। यूजर्स के सवालों पर अमिताभ बच्चन ने चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। साथ ही एक कविता भी लिखी है। अमिताभ ने कविता के जरिए यूजर्स के कई सवालों के जवाब दे दिए हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : amar ujala
अमिताभ बच्चन ने लिखा- 'एक ने दिया और कह दिया, कि दिया, दूसरे ने दिया और कहा नहीं, कि दिया, दूसरी श्रेणी में ही रहने दो मुझे ऐ प्रियजन, जिसे मिला, वो क्या जाने किसने दिया। जानो उसका बस करुण क्रंदन। इन हालातों में और क्या कहा जाए, जो जानें मुझे, जानें, मैं तो सदा स्वभाव से ही रहा हूं कमसुखन (कम बोलने वाला)।' बिग बी ने यहां अपनी कविता से काफी कुछ साफ कर दिया है।

4 of 5
PM Modi And Akshay Kumar - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को देश में 21 दिनों के लिए संपूर्ण लॉकडाउन का एलान कर दिया था। इस एलान के बाद सबसे ज्यादा समस्या दिहाड़ी मजदूरों को हो रही है। देश की राजधानी दिल्ली से कई लोग पलायन कर रहे हैं। शनिवार को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से दान देने की अपील की। अक्षय कुमार ने पीएम की इस अपील के बाद 25 करोड़ रुपये का दान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kapil sharma - फोटो : social media
कपिल शर्मा ने भी कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद की है। उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपये दान किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'यह समय है उनके साथ खड़े होने का जिन्हें हमारी जरूरत है। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए 50 लाख रुपये दान कर रहा हूं। आप सभी से गुजारिश है कि घर पर रहें और सुरक्षित रहें।'

कोरोना विपदा में मदद को आगे आए रणदीप हुड्डा, राहत कोष में दान देकर दिखाई दरियादिली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें