बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के घर में पानी की किल्लत हो रही है। उनका कहना है कि जब वो सुबह उठे तो पानी नहीं आ रहा था जिस कारण पूरा दिन परेशानी में बीता। अमिताभ ने इस घरेलू समस्या को अपने फैंस को बताने के लिए उनसे माफी भी मांगी। उन्होंने अपने फैंस से माफी मांगते हुए कहा, 'ओह डियर, इस घरेलू समस्या में आपको शामिल करने के लिए मैं माफी चाहता हूं। ठीक है, अब नहीं बोलूंगा...। आज का दिन मुश्किल भरा रहा।'
अमिताभ ने अपने घर में पानी के किल्लत की जानकारी अपने ब्लॉग के जरिए दी है। आपको बता दें कि बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग पर काफी सक्रिय रहते हैं और अपने विचारों को वहां फैंस के साथ साझा करते हैं। अक्सर आपने देखा होगा कि अमिताभ किसी भी विषय पर अपना ओपिनियन अपने ब्लॉग के जरिए ही रखते हैं। इस बार उन्होंने पानी की किल्लत के बारे में ब्लॉग के जरिए पाठकों को जानकारी दी। अमिताभ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। पुराने फिल्मों की यादों को अक्सर साझा करते रहते हैं। वो इस वक्त केबीसी का 13वां सीजन होस्ट कर रहे हैं, जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है।