फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'काला पत्थर' के 42 साल: अमिताभ का खुलासा- कभी कोयला खदानों में करता था काम, 1979 में रिलीज हुई थी मूवी

Tue, 24 Aug 2021 02:19 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म- काला पत्थर - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिल्म 'काला पत्थर' को 42 साल हो गए हैं। यह फिल्म 24 अगस्त 1979 को रिलीज हुई थी। फिल्म 'काला पत्थर’ को धनबाद की चासनाला कोयला खदानों में 1975 में हुई दुर्घटना पर आधारित बताया जाता है। इस दुर्घटना में 350 से अधिक मजदूरों की मौत हो गई थी। इस फिल्म की शूटिंग झारखंड की गिद्दी खदानों में हुई है। अमिताभ ने इस फिल्म से जुड़ी यादों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और खुलासा किया है कि इस फिल्म से पहले वो कोयला खदानों में नौकरी कर रहे थे।

अमिताभ सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें, वीडियो और खास दिन से जुड़ी फिल्मी यादों को भी साझा करते रहते हैं। मंगलवार को उन्होंने अपनी फिल्म 'काला पत्थर' के 42 साल होने पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया और अपनी पहली नौकरी के बारे में यूजर्स को बताया। अमिताभ के इस पोस्ट पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस पोस्ट को 2 लाख 21 हजार से ज्यादा यूजर्स लाइक कर चुके हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म- काला पत्थर - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
अमिताभ ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'काला पत्थर' के तीन पोस्टर्स साझा किये। जिनमें अमिताभ अलग-अलग लुक में नजर आ रहे हैं। अमिताभ ने लिखा कि इस फिल्म से पहले वो धनबाद की कोयला खदानों में काम कर रहे थे।
 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म- काला पत्थर - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
अमिताभ ने लिखा कि कुछ समय हो गया है और फिल्म में मेरे व्यक्तिगत अनुभवों से इतनी सारी घटनाएं है। उन्होंने बताया कि उन्होंने कलकत्ता कंपनी के कोयला विभाग में काम किया था। फिल्मों में शामिल होने से पहले उनकी पहली नौकरी धनबाद और आसनसोल के कोयला खदानों में थी। आपको बता दें कि फिल्म काला पत्थर में अमिताभ बच्चन ने एक एंग्री यंग मैन का किरदार निभाया है। इस फिल्म में उन्होंने एक मर्चेंट नेवी कैप्टन विजय पाल सिंह की भूमिका है, जो बाद में एक कोयला खदान कर्मचारी बन जाता है।

 

4 of 5
फिल्म- काला पत्थर - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
इस फिल्म में कोयला खदानों में काम करने वाले श्रमिकों के संघर्ष को दिखाया गया है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनेता शशि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, संजीव कुमार, राखी, परवीन बाबी, नीतू सिंह और प्रेम चोपड़ा सहित कई कलाकार थे। फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'काला पत्थर' की पटकथा सलीम खान और जावेद अख्तर ने लिखी थी। इस फिल्म के गाने साहिर लुधियानवी ने लिखे थे। यह फिल्म अपने स्टार कास्ट और संगीत की वजह से चर्चाओं में रही थी। हालांकि, फिल्म 'काला पत्थर' बॉक्स ऑफिस पर इतनी हिट नहीं हो पाई थी, लेकिन इस फिल्म के गाने काफी हिट हुए थे। अमिताभ बच्चन की नई फिल्म 'चेहरे' 27 अगस्त को रिलीज हो रही है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें