फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विल स्मिथ से बेन किंग्सले तक: बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं ये हॉलीवुड स्टार्स

Tue, 24 Aug 2021 01:55 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हॉलीवुड एक्टर - फोटो : अमर उजाला
अब तक आपने अक्सर यही सुना होगा कि बॉलीवुड एक्टर्स हॉलीवुड फिल्मों का रुख कर रहे हैं। बतौर भारतीय होने के नाते सभी को उन एक्टर्स पर गर्व भी होता है। दरअसल, हॉलीवुड दुनिया में सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री है। हर साल वहां 700 से ज्यादा फिल्में रिलीज होती हैं। हॉलीवुड की हिट फिल्में हजार करोड़ से ज्यादा का व्यापार करती हैं। यही वजह है कि हर बॉलीवुड एक्टर हॉलीवुड फिल्मों में एक बार जरुर काम करना चाहता है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि कई हॉलीवुड अभिनेता ऐसे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। ये नाम वहां के बड़े नामों में शुमार हैं हालांकि इन अभिनेताओं ने फिल्म में पूरा रोल करने की बजाए कुछ ही सीन किए हैं। जानिए वो कौन कौन से जाने माने हॉलीवुड अभिनेता हैं, जिन्होंने भारतीय कलाकारों के साथ बॉलीवुड फिल्म फिल्मों में कदम रखा।
विज्ञापन

2 of 6
कम्बख्त इश्क - फोटो : सोशल मीडिया
सिलवेस्टर स्टैलोन - कम्बख्त इश्क
हॉलीवुड में रॉकी, क्रीड, रेम्बो जैसी शानदार फिल्में करने वाले अभिनेता सिलवेस्टर स्टैलोन ने बॉलीवुड की फिल्म में भी काम किया है। सिलवेस्टर ने बॉलिवुड में फिल्म 'कम्बख्त इश्क' से डेब्यू किया था। फिल्म में करीना कपूर को गुंडों से बचाने के लिए सिलवेस्टर स्टैलोन ने शानदार एंट्री करके दर्शकों को चौका दिया था।
विज्ञापन

3 of 6
स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विल स्मिथ-स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2
हैनकॉक, मेन इन ब्लैक एंड बैड बॉयज़ जैसी फिल्मों से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके स्मिथ बॉलीवुड फिल्मों में एंट्री कर चुके हैं। उन्होंने करण जौहर की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में एक कैमियो किया था। साथ ही अभिनेता  टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया के साथ डांस भी करते नजर आए थे।

4 of 6
नमस्ते लंदन - फोटो : सोशल मीडिया
क्लाइव स्टैंडेन-नमस्ते लंदन
साल 2007 में आई फिल्म 'नमस्ते लंदन' में क्लाइव स्टैंडेन अहम भूमिका में थे। वह कटरीना कैफ के बॉयफ्रेंड के रुप में काफी पसंद किए गए थे। इससे पहले वह वाइकिंग्स, टेकन, एवरेस्ट, वॉल्ट और रॉबिन हुड जैसी फिल्मों से काफी फेमस हो चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 6
तीन पत्ती - फोटो : सोशल मीडिया
बेन किंग्सले-तीन पत्ती
गांधी, शिंडलर्स लिस्ट, शटर आइलैंड, आयरन मैन 3, ए कॉमन मैन और ह्यूगो जैसी बड़ी हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके बेन किंग्सले ने बॉलीवुड में फिल्म 'तीन पत्ती' से एंट्री की थी। इस फिल्म में वह ज्यादा देर के लिए तो नहीं दिखे थे, लेकिन फिर भी वह अपनी छाप छोड़ गए थे। ये फिल्म साल 2010 में आई थी और बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। फिल्म में अमिताभ बच्चन और आर माधवन मुख्य भूमिका में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मैरीगोल्ड - फोटो : सोशल मीडिया
अली लार्टर-मैरीगोल्ड
'रेजिडेंट ईविल' की मशहूर एक्ट्रेस अली लार्टर फिल्म 'मैरीगोल्ड' में सलमान खान के साथ नजर आई थीं। यह फिल्म विलार्ड कैरोल द्वारा निर्देशित थी। हालांकि फिल्म को लोगों ने कुछ खास पसंद नहीं किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें