फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: 'द आर्चीज' का ट्रेलर देख खुश हुए अमिताभ बच्चन, पहली फिल्म के लिए अगस्त्य नंदा को दिया प्यार

Fri, 10 Nov 2023 11:41 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन अपने नाती अगस्त्य नंदा के साथ - फोटो : social media
जोया अख्तर ने आखिरकार नौ नवंबर, गुरुवार को अपनी बहुचर्चित फिल्म 'द आर्चीज' का ट्रेलर जारी कर दिया। इस फिल्म से कई स्टार किड्स अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म के लिए जोया ने लगभग सभी नए चेहरों को कास्ट किया है, जिनमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर शामिल हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी इसमें मुख्य भूमिका में हैं। ट्रेलर पर अब अमिताभ बच्चन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (ट्विटर) पर 'द आर्चीज' का ट्रेलर साझा किया। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'अगस्त्य, मेरा प्यार, आशीर्वाद और बहुत कुछ.. आप मशाल को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।"

Tahira Kashyap: इस वजह से लेखिका से निर्माता बनीं ताहिरा कश्यप, निर्देशक ने इंटरव्यू में बताई वजह
विज्ञापन

3 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इससे पहले फिल्म के ट्रेलर और अगस्त्य नंदा को लेकर अभिषेक बच्चन ने भी अपना उत्साह व्यक्त किया और लिखा था, “यह बहुत अच्छा है। इसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता हूं। अगस्त्य, मुझे तुम पर बहुत गर्व है। एक बच्चे के रूप में अपने बिस्तर पर एयर गिटार बजाते हुए कूदने से लेकर वास्तविक गिटार बजाते हुए स्क्रीन से बाहर कूदने तक... यात्रा अभी शुरू हुई है। प्ले हार्ड। जो, आपने इसे फिर से पार्क से बाहर कर दिया है और बाकी बच्चों और क्रू को शुभकामनाएं। बहुत ही रोमांचक। फिल्मों में आपका स्वागत है।”
12th fail Film:12वीं फेल के असल हीरो मनोज कुमार शर्मा से मिले विक्रांत, पोस्ट साझा कर आईपीएस को दिया धन्यवाद

4 of 5
द आर्चीज - फोटो : अमर उजाला
'द आर्चीज' देसी रिवरडेल पर आधारित है, जिसमें सुहाना एक किशोरी वेरोनिका लॉज की भूमिका निभाती नजर आएंगी। वह खुशी द्वारा अभिनीत बेट्टी कूपर और अगस्त्य द्वारा अभिनीत आर्ची एंड्रयूज की सबसे अच्छी दोस्त हैं। सब कुछ ठीक चल रहा है, चीजें तब बदल जाती हैं, जब वेरोनिका के पिता शहर में कुछ बड़े बदलाव लाने का फैसला करते हैं, जिससे शहर का सार खतरे में पड़ जाता है।
Anushka Sharma: क्या सच में प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा? वायरल तस्वीरों में नजर आया अभिनेत्री का बेबी बंप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द आर्चीज - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं फिल्म के कलाकारों की बात करें तो 'द आर्चीज' में सुहाना खान, अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर, मिहिर आहूजा, अदिति 'डॉट' सहगल, युवराज मेंदा और वेदांग रैना भी शामिल हैं। यह फिल्म सात दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Ashutosh Rana: गुरु की सलाह से अभिनय की दुनिया में आए थे आशुतोष राणा, विलेन बन ऐसे कमाया नाम और पैसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें