फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या को लेकर ट्रोलर ने किया भद्दा कमेंट, अमिताभ बच्चन ने सिर्फ एक जवाब देकर कर दी बोलती बंद

Tue, 14 Apr 2020 04:13 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
बॉलीवुड सितारों का ट्रोल होना कोई नई बात नहीं है। कुछ सितारे इन ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दे देते हैं और कुछ इनके मुंह ही नहीं लगते। अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले सेलेब्स में से एक हैं। हाल ही में उन्होंने बैसाखी के मौके पर लोगों को बधाई दी थी। लेकिन यहां एक यूजर उन्हें ट्रोल करने लगा..अमिताभ ने उसे ऐसा जवाब दिया कि एक बार में ही वो लाइन पर आ गया। 

विज्ञापन

2 of 5
amitabh bachchan - फोटो : Social Media
बैसाखी पर्व अमिताभ ने अपनी फिल्म सुहाग के गाने 'तेरी रब ने बना दी जोड़ी' की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। जिसमें वो भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। बिग बी ने लिखा, ''बैसाखी के पावन अवसर पर, लें बारम बार बधाई। ये दिन हर दिन मंगलमय हो, हम सब की यही दुहाई। हर्षित पल औ मधुमय जीवन, अपने घर मनाएं। सुख शांत सुरक्षित रहें सदा, ईश्वर से यही दुआएं।'
विज्ञापन

3 of 5
Comments - फोटो : Social Media
अमिताभ की इस पोस्ट पर अक्षय शर्मा नाम के एक ट्रोलर ने पूछा- 'ऐश्वर्या कहां है रे बूढ़े।' ज्यादातर अमिताभ ट्रोलर्स को जवाब देने से बचते हैं लेकिन यहां उन्होंने जवाब देना जरूरी समझा। बिग बी ने लिखा,-'वो वहां है, जहां आप कभी नहीं पहुंच पाएंगे, बाप रे बाप!'  

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ का रिप्लाई देखते ही ट्रोलर की हालत खराब हो गई है। वो तुरंत ही लाइन पर आ गया और उसने फिर रिल्पाई करते हुए लिखा- 'आप तो बुरा मान गए सर, इतना भी कोई नाराज होता है क्या चाहने वालों से।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : Twitter
बीते दिनों अमिताभ बच्चन ने चीनी राष्ट्रपति को लेकर मजेदार जोक शेयर किया था। उन्होंने लिखा, 'मेरे एक दोस्त से मुझे ये मजेदार मेसेज आया। 'गिनीज बुक शी जिनपिंग को अवॉर्ड देगी क्योंकि उन्होंने चीन का अभी तक का सबसे ज्यादा चलने वाला प्रोडक्ट बनाया है।' हालांकि बाद में उन्होंने इसे डिलीट कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें