फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्त लगा लीजिए: अमिताभ बच्चन की इन फिल्मों के नाम भी नहीं सुने होंगे आपने, देखना तो बहुत दूर की बात है

Wed, 17 Nov 2021 11:16 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
अमिताभ बच्चन की अनसुनी फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के बादशाह अमिताभ बच्चन फिल्म इंडस्ट्री के अपनी एक अलग पहचान के लिए मशहूर है। अपनी एंग्री यंग मैन वाली छवि के चलते अमिताभ ने अपने बेहतरीन अंदाज और शानदार अदाकारी के दम पर लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई। बॉलीवुड में बिग बी के नाम से मशहूर अमिताभ ने अपने फिल्मी करियर के दौरान कई हिट- सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। अमिताभ की फिल्मों ने हिंदी सिनेमा में कई नए रिकॉर्ड कायम किए हैं। शोले, सिलसिला, दीवार, त्रिशूल, नमक हलाल, लावारिस, जंजीर जैसी कई मशहूर फिल्मों का नाम तो सभी ने सुना होगा। लेकिन उनके नाम कुछ ऐसी भी फिल्में दर्ज है, जो कब आईं कब गईं किसी को पता नहीं चला। आइए जानते हैं अमिताभ बच्चन की ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में- 

 बड़ा कबूतर

अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'बड़ा कबूतर' नामक एक फिल्म में भी काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ हेलन और अशोक कुमार भी नजर आए थे।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
अग्नि वर्षा - फोटो : सोशल मीडिया

अग्नि वर्षा

फिल्म 'अग्नि वर्षा' में अमिताभ भगवान का किरदार निभाते दिखाई दिए। लेकिन यह फिल्म अमिताभ के लिए भाग्यशाली साबित नहीं हुई।

 एक नजर

फिल्म 'एक नजर' में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन एक साथ नजर आए। हालांकि, दोनों की यह जोड़ी पर्दे पर कमाल ना दिखे सकी।

विज्ञापन

3 of 9
बंधे हाथ - फोटो : सोशल मीडिया

बंधे हाथ
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'बंधे हाथ' भी दर्शकों पर कोई खास असर नहीं छोड़ पाई, बिग बी की यह फिल्म भी कब आई और कब गई लोगों को पता तक नहीं चला। 

 हम कौन है
अमिताभ बच्चन और डिंपल कपाडिया जैसे मशहूर किरदारों के बावजूद फिल्म 'हम कौन है' बॉक्स ऑफिस पर अपनी पहचान नहीं बना पाई।

4 of 9
गंगा देवी - फोटो : सोशल मीडिया

गंगा देवी
'गंगा देवी' नाम से बनी भोजपुरी इस फिल्म में निरहुआ के साथ अमिताभ भी नजर आए थे। लेकिन शायद ही आपने कभी इस फिल्म का सुना होगा।

 रास्ते का पत्थर

फिल्म 'रास्ते का पत्थर' में अमिताभ और शत्रुघ्न सिन्हा साथ स्क्रीन शेयर करते नजर थे। हालांकि, यह इन दो सुपरस्टार के नाम से ही यह इस कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

विज्ञापन

5 of 9
पान खाए सैंया हमार - फोटो : सोशल मीडिया

पान खाए सैंया हमार
'पान खाए सैंया हमार' नामक इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ मशहूर अदाकारा रेखा भी साथ दिखाई थे। लेकिन यह बिना कोई कमाल किए थिएटर से चली गई।

 साधु संत

'साधु संत' भी अमिताभ बच्चन की एक ऐसी ही फिल्म है, जो अपनी बॉक्स ऑफिस पर अपनी कोई पहचान नहीं बना सकी।

विज्ञापन

6 of 9
अक्का-लीडर - फोटो : सोशल मीडिया

अक्का-लीडर
'अक्का-लीडर' में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन साथ में दिखे। लेकिन शायद ही किसी ने यह फिल्म देखी होगी।

 गंगोत्री

अमिताभ भोजपुरी फिल्म 'गंगोत्री' में भी बड़ी-बड़ी मूंछों के साथ दिखे। लेकिन यह फिल्म आई- गई साबित हुई।

विज्ञापन

7 of 9
यार मेरी जिंदगी - फोटो : सोशल मीडिया

यार मेरी जिंदगी
अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा की यूं तो कई हिट फिल्में हैं। लेकिन उनकी फिल्म 'यार मेरी जिंदगी' पर्दे पर बिल्कुल भी नहीं चली।

 

दिल जो भी कहे
अमिताभ बच्चन की सुपरफ्लॉप फिल्मों में एक और फिल्म का नाम शामिल है, जो  'दिल जो भी कहे' है।

8 of 9
सूरमा भोपाली - फोटो : सोशल मीडिया

सूरमा भोपाली
शोले से मशहूर हुए सूरमा भोपाली के साथ अमिताभ बच्चन फिल्म 'सूरमा भोपाली' में नजर आए। लेकिन किसी ने भी इस फिल्म का नाम नहीं सुना।

 विलायती बाबू

 अमिताभ बच्चन की फिल्म 'विलायती बाबू' भी शायद ही किसी को याद हो।

विज्ञापन

9 of 9
अलादीन' - फोटो : सोशल मीडिया

बेशर्म
अमिताभ बच्चन की 'बेशर्म' भी उनकी प्लॉप फिल्मों में शामिल है।

 

अलादीन'
वहीं, 'अलादीन' में अमिताभ के साथ रितेश देशमुख भी नजर आए थे। लेकिन यह फिल्म भी सुपरफ्लॉप रही।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें