फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: विवादित बयान से अतरंगी कपड़ों तक, इस हफ्ते ट्रोलिंग का शिकार हो गए ये सितारे

Wed, 17 Nov 2021 10:57 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कंगना रणौत, आमिर खान, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत के सितारे जो कभी लोगों की आंखों का तारा हुआ करते थे आज कल वह सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग का शिकार हो रहे हैं। एक वक्त ऐसा था जब सितारों पर सिर्फ प्यार बरसाया जाता था लेकिन सोशल मीडिया आने के बाद से सेलेब्स की ट्रोलिंग काफी ज्यादा बढ़ गई है।एक तरफ जहां कई बार यह ट्रोलिंग किसी विवादित बयान या फिर काम पर होती है तो कई बार बिना किसी वजह के ही यूजर्स सोशल मीडिया पर उन्हें खरी खोटी सुना देते हैं। एक दो नहीं बल्कि ऐसे सितारों की संख्या बहुत ज्यादा है जो अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर निशाने पर आ जाते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं हाल ही में कौन कौन से सेलेब्स ट्रोलिंग का शिकार हुए हैं।

उर्फी जावेद

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट उर्फी जावेद पिछले काफी समय से अपने अतरंगी फैशन को लेकर चर्चा में है। हाल ही में उन्होंने काइली जेनर का लुक अपनाया था जिसे लेकर वह ट्रोलिंग का शिकार हो गईं। साथ ही अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर वो अक्सर यूजर्स के निशाने पर आ जाती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत

कंगना रणौत इंडस्ट्री की सबसे विवादित अभिनेत्री मानी जाती हैं। अपने फिल्मों से ज्यादा वह अपने कमेंट्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने कह दिया कि 1947 में मिली आजादी असल में आजादी नहीं बल्कि भीख थी और असली आजादी हमें साल 2014 में बीजेपी की सरकार आने के बाद मिली है। इसे लेकर कंगना काफी समय से आलोचना का शिकार हो रही हैं।
विज्ञापन

3 of 6
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान

सोशल मीडिया से खुद को दूर रखने वाले बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट हाल ही में अपनी पूर्व पत्नी रीना दत्ता के घर गए थे। इस दौरान वह सिल्वर रंग की धोती में नजर आए और उन्हें लुक्स को लेकर जबरदस्त ट्रोल कर दिया गया। यूजर्स का कहना था कि लग रहा है वह भी रणवीर सिंह से प्रेरित हो गए हैं।

4 of 6
कविता कौशिक - फोटो : Instagram
कविता कौशिक

टीवी अभिनेत्री कविता कौशिक भी किसी भी  मुद्दे पर खुलकर अपने विचार रखती हैं। हाल ही में उन्होंने कंगना रणौत को पद्मश्री मिलने पर सवाल उठाया और कहा कि प्रियंका चोपड़ा को यह सम्मान क्यों नहीं मिला। ऐसे में यूजर्स ने उन्हें कम जानकारी होने पर ट्रोल कर दिया और बताया कि प्रियंका को यह सम्मान साल 2016 में पहले ही मिल चुका है।
विज्ञापन

5 of 6
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी

करण कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस के बाद शिल्पा शेट्टी जबरदस्त तरीके से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जहां उन्होंने तस्वीरे खिंचवाई। इसके बाद उनकी तस्वीरों पर यूजर्स ने कमेंट किया कि हॉटशॉट अंकल कहा हैं। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि पैसों के लिए लोग क्या क्या करने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुंजन सिन्हा, राघव जुयाल, किरण रिजिजू - फोटो : सोशल मीडिया
राघव जुयाल

डांस दीवाने 3 के होस्ट राघव जुयाल हाल ही में एक असम की कंटेस्टेंट को मोमो और चाउमीन बुलाने को लेकर जबरदस्त आलोचना का शिकार हो गए। उनके वीडियो पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने भी प्रतिक्रिया दी और इसे गलत बताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें