फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shoebite: ठंडे बस्ते में पड़ी अमिताभ बच्चन की 'शूबाइट' जल्द होगी रिलीज! शूजित सरकार ने किया बड़ा खुलासा

Sun, 31 Mar 2024 11:20 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शूजित ने कहा कि अपनी फिल्मों में अमिताभ बच्चन द्वारा निभाए गए सभी किरदारों में से ये उनका पसंदीदा किरदार है। 'विक्की डोनर', 'पीकू' और 'सरदार उधम' जैसी शानदार फिल्मों का निर्माण कर चुके शूजित सरकार ने कहा, 'शूबाइट मेरे दिल के बहुत करीब है।'
विज्ञापन
1 of 5
शूबाइट - फोटो : सोशल मीडिया
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'शूबाइट' कभी रिलीज नहीं हो पाई। शूजित सरकार के निर्देशन में बनी ये फिल्म विवादों के चलते इतने वर्षों में सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच पाई है। ये फिल्म सरकार के दिल के बेहद करीब है। शूजीत और बिग बी के सहयोग में बनी ये पहली फिल्म है, इसीलिए वह अब भी चाहते है कि ये फिल्म रिलीज हो जाए। ऐसे में निर्देशक ने हाल ही में इस फिल्म के रिलीज होने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा की वे चीजों को ठीक करने के लिए मेहनत कर रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शूबाइट, शूजित सरकार - फोटो : सोशल मीडिया
2012 में बनी इस फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि अपनी फिल्मों में अमिताभ बच्चन द्वारा निभाए गए सभी किरदारों में से ये उनका पसंदीदा किरदार है। 'विक्की डोनर', 'पीकू' और 'सरदार उधम' जैसी शानदार फिल्मों का निर्माण कर चुके शूजित सरकार ने कहा, 'शूबाइट मेरे दिल के बहुत करीब है, क्योंकि यह हमारा पहला सहयोग था। काश मैं आपको दिखा पाता कि कैसे मिस्टर बच्चन ने अपने किरदार में अपना दिल और आत्मा डाल दी है।' 

Fırat Sunel: आमिर खान के बड़े फैन हैं तुर्की के दूत फिरत सुनेल, बोले- 'मैंने लाल सिंह चड्ढा चार बार देखी'
विज्ञापन

3 of 5
शूबाइट - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा 'यह बहुत ड्रामे वाली या बनावटी फिल्म नहीं है, बल्कि सरल अभिव्यक्ति, समझ और चुप्पी के बारे में है। अमिताभ बच्चन अपने  डायलॉग डिलीवरी के लिए जाने जाते हैं। मगर शूबाइट में वह बहुत बातूनी व्यक्ति नहीं हैं। यह सिर्फ उनके अंतर मन में रहने वाली भावनाएं हैं।' सरकार ने आगे कहा, 'हम चीजों को सुलझाने के लिए मेहनत कर रहे हैं, लेकिन यह काफी मुश्किल है। मुझे उम्मीद है कि इसका समाधान निकलेगा और हम इसे रिलीज कर सकेंगे।'

4 of 5
शूजित सरकार - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, फिल्म से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि फिल्म के अधिकार अब डिज्नी और फॉक्स के पास हैं। ऐसे में यह तय नहीं है कि फिल्म 'शूबाइट' ओटीटी या सिनेमाघरों कहां पर रिलीज होगी। पिछले 20 वर्षों में शूजीत सरकार ने कई सफल फिल्में बनाई हैं। अमिताभ बच्चन के साथ भी वह कई फिल्में कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीकू - फोटो : social media
अमिताभ ने साल 2015 की कॉमेडी फिल्म 'पीकू' में शूजीत के साथ काम किया था। इसमें दीपिका पादुकोण और इरफान खान भी थे। इसके अलावा शूजीत 2016 की कोर्ट रूम ड्रामा 'पिंक' के निर्माता और क्रिएटिव डायरेक्टर भी थे। इसमें अमिताभ ने वकील की भूमिका निभाई थी। बिग बी और आयुष्मान खुराना स्टारर 2020 की कॉमेडी फिल्म 'गुलाबो सिताबो' का भी शूजित सरकार ने निर्देशन किया था।  

Randeep Hooda: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने देखी स्वातंत्र्य वीर सावरकर, गदगद हुए रणदीप हुड्डा ने जताया आभार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें