फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्टर की वजह से अमिताभ बच्चन के साथ हुआ था 'कुली' वाला हादसा, 6 साल तक नहीं मिला था काम

Fri, 02 Aug 2019 02:41 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
amitabh bachchan - फोटो : social media
साल 1982...सांस बंद होने को थीं लेकिन फैंस की प्रार्थना ने बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को बचा लिया था...ये बात है फिल्म 'कुली' के दौरान की। 37 साल पहले अमिताभ के साथ फिल्म के सेट पर ऐसा हादसा हुआ था जिससे उनकी जान पर बन आई थी। सेट पर फाइट सीन के दौरान विलेन का घूंसा बिग बी के पेट में जोर से लगा और वो स्टील की एक मेज से जा टकराए । इससे उनके पेट में गहरी चोट आई थी । 
 
विज्ञापन

2 of 7
amitabh bachchan - फोटो : social media
चोट बेहद गहरी थी । इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अमिताभ बच्चन की जिंदगी और मौत पर बन आई थी । अमिताभ बच्चन की जान तो बच गई लेकिन इस हादसे ने एक्टर पुनीत इस्सर को लोगों की नजरों में असली विलेन बना दिया। दरअसल, 'कुली' में पुनीत इस्सर विलेन के किरदार में थे और वो फाइट सीन अमिताभ और पुनीत के बीच था। 
विज्ञापन

3 of 7
amitabh bachchan
शूट के दौरान पुनीत को अमिताभ के पेट में कुछ पंच मारने थे जो दिखावटी थे। जैसे ही शूट शुरू हुआ, पुनीत इस्सर ने अमिताभ को उठाकर टेबल पर फेंका, अमिताभ ने पल्टी मारी और वो टेबल से गिर गए। इसी दौरान अमिताभ को पेट में गहरी चोट लगी और उन्होंने कहा, 'मुझे लग गई है।'

4 of 7
amitabh bachchan - फोटो : social media
इस घटना के बाद करीब 72 घंटे तक अमिताभ को ऑपरेट नहीं किया गया जिसकी वजह से अमिताभ की परेशानी और बढ़ गई। जब अस्पताल में एडमिट कराया गया तो उनकी जिंदगी और मौत से लड़ाई शुरू हो गई। एक तरफ अमिताभ की अस्पताल में जद्दोजहद जारी थी तो दूसरी तरफ पुनीत इस्सर इस शर्मिंदगी में जी रहे थे कि उनकी वजह से अमिताभ की जिंदगी पर आंच आ गई।
विज्ञापन

5 of 7
amitabh bachchan - फोटो : social media
पुनीत इस्सर को लोग बुरी नजरों से देखने लगे। क्या-क्या नहीं कहा था लोगों ने ?कोसते हुए, बुरा-भला कहते हुए लोगों ने कई मैसेज भी पुनीत इस्सर को किए। अमिताभ और उनके परिवार ने तो पुनीत इस्सर को माफ कर दिया । 
विज्ञापन

6 of 7
amitabh bachchan
अमिताभ ने पुनीत से यहां तक कह दिया कि घबराओ मत, ये बस एक एक्सीडेंट था, लेकिन उस हादसे के बाद पुनीत इस्सर के बुरे दिन शुरू हो गए। करीब 3-4 सालों तक पुनीत इस्सर को कोई काम नहीं मिला और ना ही कोई फिल्म। वो बेरोजगार हो गए थे। उन पर अपनी पत्नी और परिवार की जिम्मेदारी थी लेकिन काम ना होने की वजह से उन्हें बहुत दिक्कत हुई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अमिताभ बच्चन
ये सिलसिला 6 साल तक चला। इसका खुलासा पुनीत इस्सर ने एक इंटरव्यू में भी किया था।फिर कई साल बाद जाकर उन्हें बीआर चोपड़ा के टीवी सीरियल 'महाभारत' में दुर्योधन का रोल मिला। उस हादसे के बाद पुनीत इस्सर ने फिर कभी अमिताभ बच्चन के साथ काम नहीं किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें