फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार्स से मिलने के लिए फैंस उठा चुके हैं बड़े कदम, एक तो शादी के मंडप से भाग गई थी

Fri, 02 Aug 2019 02:22 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्टार्स - फोटो : Twitter
भारत में फिल्मी कलाकारों के लिए उनके फैन्स में जुनून देखते ही बनता है। हाल ही में एक फैन ने काजल अग्रवाल से मिलने के लिए  60 लाख कीमत चुकाई लेकिन बदले में उसे धोखा मिला। इस घटना के कारण काजल अग्रवाल का ये फैन काफी तनाव में भी आ गया था और उसने अपना घर भी छोड़ दिया था। खैर बॉलीवुड के सितारों को कई बार ऐसे फैन से भी रूबरू होना पड़ जाता है जो अपनी लक्ष्मण रेखा पार कर अपने पसंदीदा कलाकारों से बदतमीजी कर बैठते है। 
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : social media

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार के एक जबरा फैन ने अपनी दीवानगी की सारी हदे पार कर दी थी। अक्षय के इस फैन का नाम अंकित गोस्वामी बताया गया था। अंकित ने अक्षय से मिलने की चाह में पहले अक्षय कुमार का घर का पता गूगल से पता किया और बीच के किनारे से अक्षय की बिल्डिंग में दाखिल हो गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
विद्या बालन

विद्या बालन 

एक बार एक फैन ने सेल्फी के लिए विद्या बालन की रजामंदी के बगैर उनपर हाथ रख दिया था। विद्या ने फैन को दो बार ऐसा करने के लिए टोका फिर भी फैन को कोई फर्क नहीं पड़ा। इस हरकत से चिढ़कर विद्या बिना सेल्फी खिंचवाए वहां से चली गई।

4 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान

15 साल की एक नाबालिग लड़की सलमान खान से मिलने के लिए अपने घर भोपाल से भागकर मुंबई पहुंच गई थी। इस नाबालिग लड़की ने सलमान खान से मिलने के लिए पश्चिम उपनगर बांद्रा स्थित सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की छह फुट ऊंची दीवार फांदने की कोशिश की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vikrant Massey - फोटो : instagram

विक्रांत मैसी

मेघना गुलजार की फिल्म छपाक की शूटिंग के दौरान एक दुल्हन अपनी शादी से भागकर सेट पर पहुंच गई थी और वहां उसने खूब हंगामा मचाया था। वह लगातार रोए जा रही थी और विक्रांत मैसी से मिलने की मांग कर रही थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें