फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh bachchan: रश्मिका मंदाना के वायरल डीपफेक पर भड़के अमिताभ बच्चन, बिग बी ने की कानूनी कार्रवाई की मांग

Mon, 06 Nov 2023 12:02 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रश्मिका मंदाना, अमिताभ बच्चन - फोटो : Social media
हाल ही में साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का एक मॉर्फ्ड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। रविवार को रश्मिका का एक डीपफेक वीडियो ऑनलाइन सामने आया। इस फेक वीडियो में रश्मिका के चेहरे वाली महिला को डीप नेक वाले चुस्त ड्रेस पहने हुए लिफ्ट में चढ़ते देखा गया था। वीडियो तुरंत वायरल हो गया और कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि यह डीपफेक वीडियो है। अब इस पर अमिताभ बच्चन की प्रतिक्रिया सामने आई है।
विज्ञापन

2 of 5
रश्मिका मंदाना, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मिका मंदाना का एक मॉर्फ्ड वीडियो वायरल होने के बाद हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने कानूनी कार्रवाई की वकालत की है। बिग बी ने अपनी 'गुडबाय' की को-स्टार रश्मिका के डीपफेक वीडियो पर नाराजगी भी जाहिर की। दरअसल, एक यूजर ने पुष्टि की कि वीडियो फर्जी था। असली वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'भारत में डीपफेक से निपटने के लिए एक कानूनी और नियामक ढांचे की तत्काल आवश्यकता है। रश्मिका मंदाना का यह वायरल वीडियो आपने इंस्टाग्राम पर देखा होगा, लेकिन रुकिए, यह जारा पटेल का एक डीपफेक वीडियो है।
Ek Ruka Hua Faisla: 'एक रुका हुआ फैसला' का रीमेक बनाएंगे डॉ. दर्शन अश्विन त्रिवेदी, फिल्म को देंगे नई कहानी
विज्ञापन

3 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'एक डीपफेक पीओवी से वायरल वीडियो आम सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के लिए इसके जाल में फंसने के लिए काफी उपयुक्त है, लेकिन अगर आप वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो आप (0:01) पर देख सकते हैं कि जब रश्मिका (डीपफेक) लिफ्ट में प्रवेश कर रही थीं तो अचानक उनका चेहरा दूसरी लड़की से बदल कर रश्मिका हो जाता है।
Monday Flashback: जब 'लज्जा' के सेट पर रेखा ने इस अभिनेत्री के जड़ दिया था थप्पड़, फिर क्या हुआ? जानें

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमिताभ बच्चन ने उनके पोस्ट को रीट्वीट किया और ऐसी घटनाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया। बिग बी ने कैप्शन में लिखा, “हां, यह कानूनी तौर पर एक मजबूत मामला है। वहीं अभी तक रश्मिका ने इस डीपफेक वीडियो पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, अभिनेत्री के फैंस जमकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
Mrunal Thakur: 'मैं उन महिलाओं की आवाज थी', मेड इन हेवन 2 में घरेलू हिंसा पीड़िता का रोल निभाने पर बोलीं मृणाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन-रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बात करें अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह पिछले कुछ समय से अपने काम में व्यस्त हैं। अभिनेता 'कौन बनेगा करोड़पति' के होस्ट के रूप में काम कर रहे हैं। वहीं बिग बी ने रजनीकांत के साथ अपनी फिल्म पर काम शुरू कर दिया है। 'थलाइवर 170' में अमिताभ 33 साल बाद रजनीकांत के साथ फिर से जुड़े। दोनों ने हाल ही में मुंबई में कुछ सीन शूट किए।
Sanjeev Kumar: 'ठाकुर' को पता था लंबा नहीं जी पाऊंगा, इसलिए छोटी उम्र में निभा डाले उम्र से बड़े रोल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें