फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन के बारे में तो बहुत सुना, आज जानें उनकी बेटी श्वेता की रॉयल लाइफ की सच्चाई

Thu, 21 Mar 2019 07:39 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
shweta nanda
अमिताभ बच्चन और उनका पूरा परिवार किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। बच्चन परिवार में हर किसी ने अपने दम पर नेम और फेम कमाया है। अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय सभी अपने काम में माहिर हैं। वहीं अमिताभ की बेटी श्वेता नंदा भी किसी से कम नहीं हैं। एक स्टार के घर में जन्म लेने के बाद भी श्वेता ने कभी फिल्मों में आने की नहीं सोची।
विज्ञापन

2 of 9
श्वेता नंदा
श्वेता बच्चन परिवार की बड़ी बेटी हैं। इसलिए हमेशा उन्हें घर पर खूब प्यार मिला। अमिताभ और जया ने उन्हें खूब पढ़ाया लिखाया लेकिन वो कभी एक्टिंग नहीं करना चाहती थीं। श्वेता ने शादी से पहले तक कोई भी प्रोफेशन नहीं अपनाया था। श्वेता की शादी कम उम्र में ही हो गई थी।
विज्ञापन

3 of 9
Shweta Bachchan wedding pictures - फोटो : twitter
श्वेता की शादी 1997 में निखिल नंदा से शादी की थी। निखिल एस्कॉर्ट ग्रुप के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर हैं। निखिल अब अपना पूरा कंस्ट्रक्टिंग बिजनेस संभालते हैं। श्वेता ने 23 साल की छोटी उम्र में बेटी नव्या को जन्म दिया था। श्वेता ने हमेशा एक अच्छी हाउसवाइफ बनकर अपना घर संभाला।

4 of 9
अमिताभ बच्चन - फोटो : viral bhayani
10 साल तक घर की जिम्मेदारियां संभालने के बाद श्वेता ने अपना करियर बनाने के बारे में सोचा। अब श्वेता सीएनएन आईबीएन की सिटिजन जर्नलिस्ट हैं। साल 2007 में श्वेता को एक बड़े चैनल के नए शो को होस्ट करने का ऑफर भी आया था। अब वो फाइनेंशियली भी अपने परिवार को सपोर्ट करती हैं।
विज्ञापन

5 of 9
Amitabh Bachchan, Shweta Bachchan - फोटो : social media
साल 2006 में श्वेता ने लॉरियल ऑफीशियल के लिए पहली बार मॉडलिंग की थी। इसके बाद साल 2009 में वो फिर से रैंप पर अपने भाई अभिषेक बच्चन के साथ उतरीं। कुछ समय पहले श्वेता डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला के शो की शो स्टॉपर भी बनी थीं। इस शो में अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे।
विज्ञापन

6 of 9
shweta bachchan - फोटो : social media
इतने बड़े बिजनेसमैन की बीवी होने के बावजूद श्वेता एक नॉर्मल वुमेन की तरह लाइफ जीती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो अपनी हाउसवाइफ लाइफ को एंज्वॉय करती हैं। सुबह उठकर बच्चों के लिए खाना बनाती हूं। उन्हें स्कूल भेजती हूं। हस्बेंड का सारा सामान मैनेज करती हूं। श्वेता की एक बेटी नव्या और बेटा अगस्त्य है।
 
विज्ञापन

7 of 9
Shweta Bachchan Abhishek Bachchan - फोटो : twitter
श्वेता कैमरा फ्रेंडली नहीं है। एक बार जब उन्हें करण जौहर के शो में जाने का ऑफर मिला था तो वो कैमरा फेस करने में काफी हिचकिचा रही थीं। तब जया ने उन्हें समझाया कि तुम किसी की ना सुनो। जैसे तुम्हें समझ आए वो बोलो। लोगों के बारे में मत सोचो। श्वेता ने खुद भी एक बार कहा था कि उन्हें भीड़ के सामने कैमरा फेस करने में डर लगता है।

8 of 9
Shweta Bachchan wedding pictures - फोटो : twitter
बहुत कम लोग ये बात जानते होंगे जब श्वेता बच्चन किसी शो को होस्ट करती हैं तो वो अपनी स्क्रिप्ट खुद ही लिखती हैं। लाइम लाइट से दूर रहने वाली श्वेता का मीडिया फील्ड में खूब नाम है। अक्सर फैमिली पिक में दिखने वाली श्वेता सिर्फ बच्चन परिवार की बेटी ही नहीं एक सक्सेसफुल मीडिया पर्सन भी हैं।
विज्ञापन

9 of 9
Shweta Bachchan wedding pictures - फोटो : twitter
फिल्मों में ना आने को लेकर एक इंटरव्यू में श्वेता बच्चन ने कहा था, 'मुझे कभी फिल्मों के ऑफर नहीं आए। ना ही मेरा चेहरा और आवाज हीरोइनों की तरह है। मुझे कैमरा फेस करना भी नहीं आता है। मैं जहां हूं और जो कर रही हूं उसमें खुश हूं।' अभिषेक हमेशा श्वेता को एक्टिंग करने के लिए कहते रहे लेकिन श्वेता ने कभी उनकी बात नहीं मानी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें