क्या आपको पता है बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने राजनीति में कदम रखा था? अभिनेता ने अभिनय की दुनिया से ब्रेक लेकर चुनाव लड़ा था। इतना ही नहीं शहंशाह ने भारी मतों से राजनीतिक दांव-पेंच के ज्ञाता हेमवती नंदन बहुगुणा को हरा भी दिया था। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ था जिसकी वजह से बिग बी को फिल्मों की दुनिया से निकलकर सियासी दंगल में अपना हाथ आजमाना पड़ा था। पढ़िए पूरा किस्सा...