फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन और जया का 46 साल पुराना वेडिंग एलबम, जानें कैसे शुरू हुई थी इनकी प्रेम कहानी

Mon, 03 Jun 2019 09:10 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
amitabh jaya - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की आज 46वीं वेडिंग एनिवर्सरी है । इस मौके पर अभिषेक बच्चन ने अपने पैरेंट्स की एक तस्वीर शेयर की है । फोटो शेयर करते हुए अभिषेक ने लिखा, 'हैप्पी एनिवर्सरी पैरेंट्स । आप दोनों को बहुत सारा प्यार । 46 साल हो गए और अभी भी ये सफर जारी है ।' इस खास मौके पर पहली बार जानिए कि कैसे शुरू हुई थी बिग बी और जया बच्चन की लव स्टोरी । 
विज्ञापन

2 of 9
amitabh jaya - फोटो : social media
जया बच्चन ने लंबे समय से बॉलीवुड से दूरी बना रखी है । साल 2001 में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आए थे । ये फिल्म थी 'कभी खुशी कभी गम' । इसके बाद से अभी तक फैंस को दोनों को एक साथ देखने का मौका नहीं मिला है । 
विज्ञापन

3 of 9
amitabh jaya - फोटो : social media
सिमी गरेवाल के चैट शो Rendezvous में अमिताभ ने अपनी और जया की पहली मुलाकात और लव स्टोरी के बारे में बताया था । बिग बी ने जया को पहली बार एक मैगजीन के कवर पेज पर देखा था । मैगजीन पर जया को देखते ही अमिताभ काफी इंप्रेस हुए थे। 

4 of 9
jaya bachchan - फोटो : social media
अमिताभ ने बताया कि वो हमेशा से ऐसी लड़की चाहते थे जो अंदर से ट्रेडिशनल और बाहर से मॉडर्न हो । जया बिल्कुल वैसी ही थीं । अमिताभ ने ये भी बताया था कि जया की आंखें उन्हें बेहद खूबसूरत लगी थीं । इसके काफी समय बाद ऋषिकेश मुखर्जी फिल्म 'गुड्डी' की स्क्रिप्ट लेकर अमिताभ के पास आए ।
विज्ञापन

5 of 9
amitabh jaya - फोटो : social media
अमिताभ के साथ फिल्म में जया को कास्ट किया गया । अमिताभ,जया के साथ काम करने के लिए काफी एक्साइटेड थे । जया ने बताया कि ये पहली नजर का प्यार नहीं था । जया ने बताया कि 1970 में उन्होंने अमिताभ को पहली बार पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट में देखा था । 
विज्ञापन

6 of 9
amitabh jaya - फोटो : social media
वो वहां फिल्ममेकर के.अब्बास और उनके पूरे ग्रुप के साथ वहां पहुंचे थे । अमिताभ की पर्सनालिटी, जया को काफी पसंद आई थी । उस समय अमिताभ स्ट्रगल कर रहे थे लेकिन जया तब तक स्टार बन चुकी थीं । इसके बाद जब दोनों की मुलाकात 'गुड्डी' के सेट पर हुई तो वे अच्छे दोस्त बन गए ।
विज्ञापन

7 of 9
amitabh jaya - फोटो : social media
'गुड्डी' के बाद दोनों ने फिल्म 'एक नजर' में साथ काम किया । इस फिल्म के साथ ही दोनों की प्रेम कहानी शुरू हो चुकी थी । फिल्म 'जंजीर' के समय दोनों की प्रेम कहानी में एक बड़ा टि्वस्ट आया । दोनों के कॉमन फ्रेंड ने कहा कि अगर ये फिल्म हिट हुई तो हम सब साथ में लंदन घूमने चलेंगे । 

8 of 9
amitabh jaya - फोटो : social media
जब अमिताभ के पिता हरिवंश राय बच्चन को ये बात पता चली तो उन्होंने दोनों को साथ भेजने से मना कर दिया । उनका कहना था कि अमिताभ बिना शादी किए किसी भी लड़की के साथ बाहर घूमने नहीं जाएंगे । तब अमिताभ ने जया को शादी के लिए प्रपोज करने के बारे में सोचा ।
विज्ञापन

9 of 9
amitabh bachchan, jaya bachchan - फोटो : social media
अमिताभ के प्रपोज करने के बाद जया ने उन्हें हां कहने में देरी नहीं की । दोनों के परिवार ने भी इस रिश्ते को मंजूरी दे दी । फिर 3 जून 1973 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए । शादी वाले दिन ही दोनों लंदन घूमने के लिए गए । इस शादी में अमिताभ और जया के कुछ रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे । शादी बहुत ही सादगी भरे अंदाज में हुई थी । 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें