फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभास से भी ज्यादा पॉपुलर है साउथ का ये हीरो, लगातार हिट देने वाले इस एक्टर की फीस भी जान लें

Mon, 08 Apr 2019 08:19 AM IST
shubham एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
allu arjun
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शायद ही ऐसा कोई एक्टर होगा जो पॉपुलैरिटी और कमाई के मामले में बॉलीवुड कलाकारों से पीछे होगा। इस इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरस्टार हैं जिनकी फैन फॉलोइंग बॉलीवुड स्टार्स से किसी भी मायने में कम नहीं है। ऐसे ही एक एक्टर हैं अल्लू अर्जुन।
विज्ञापन

2 of 7
allu arjun
अल्लू अर्जुन अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं । अल्लू अर्जुन तेलुगु फिल्मों के बड़े सुपरस्टारों में से एक हैं। अल्लू ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फिल्म 'डैडी' से की थी । वहीं फिल्म 'गंगोत्री' में उन्होंने लीड रोल प्ले किया था । सबसे बड़ा ब्रेक अल्लू अर्जुन को फिल्म 'आर्या' से मिला।
विज्ञापन

3 of 7
allu arjun
इस फिल्म ने उनके करियर की कायापलट ही कर दी। फिल्म में उनकी जबरदस्त एक्टिंग देखने को मिली और इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट तेलुगु एक्टर का अवॉर्ड भी मिला।इसके बाद अल्लू अर्जुन का सफलता कारवां चलता गया और उन्होंने एक के बाद एक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।

4 of 7
allu arjun
इंटरनेट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, आज अल्लू अर्जुन तेलुगु सिनेमा के बड़े स्टार हैं और बतौर फीस एक फिल्म के लिए करीब 16-18 करोड़ रुपए लेते हैं। साथ ही अल्लू अर्जुन के हैदराबाद स्थित बंगले की कीमत 100 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है।
विज्ञापन

5 of 7
allu arjun
जुबली हिल्स स्थित अपने घर को अल्लू ने पॉपुलर इंटीरियर डिजाइनर आमिर और हामिदा से डेकोरेट करवाया है। अल्लू अर्जुन साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एकमात्र ऐसे सेलेब्रिटी हैं जिनके फेसबुक पर 1 करोड़ से भी ज्यादा फॉलोअर हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
अल्लू अर्जुन
इसके अलावा अल्लू अर्जुन का नाम सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्रिटीज की फोर्ब्स लिस्ट में भी शामिल किया गया। अल्लू अर्जुन की पॉपुलैरिटी को देखते हुए उनकी फिल्मों को मलयालम में डब करके भी रिलीज किया गया है जिसके चलते मलयालम सिनेमा में भी वो खूब पॉपुलर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
allu arjun
तेलुगु फिल्मों में रोमांटिक इमेज वाले अल्लू अर्जुन ने 6 मार्च, 2011 को हैदराबाद में स्नेहा रेड्डी से शादी की। अलु को स्नेहा से पहली ही नजर में प्यार हो गया था। दोनों की पहली मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए किसी शादी में हुई थी। ये शादी लव मैरिज थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें