फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगर अलका याग्निक ने अकेले की बेटी की शादी, 26 साल से अलग रह रहे पति आए सिर्फ कन्यादान करने

Fri, 14 Dec 2018 05:19 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
alka yagnik - फोटो : instagram
बॉलीवुड के शादी के इस दौर में एक और नाम आ रहा है। गौरतलब है कि बॉलीवुड की मशहूर गायिका अलका याग्निक की बेटी सायशा की शादी बीते बुधवार (12 दिसंबर) को हुई।  सायशा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड अमित देसाई संग सात फेरे लिए है। शादी में सायशा लाल रंग के लहंगे में तो अमित आइवरी शेरवानी में दिखे। सुपरहिट गायिका अलका ने अपनी बेटी की शादी में एक इमोशनल सिंगिंग परफोर्मेंस भी दी। 
विज्ञापन

2 of 5
alka yagnik - फोटो : instagram
बॉलीवुड से इस शादी में एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन नजर आई थीं। सायशा के प्री-वेडिंग कार्यक्रम 10 और 11 दिसंबर को आयोजित हुए थे। इस दौरान सायशा की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी भी हुई। बता दें कि पिछले साल क्रिसमस (25 दिसंबर) वाले दिन सायशा और अमित की रिंग सेरेमनी हुई थी।
विज्ञापन

3 of 5
alka yagnik - फोटो : instagram
मां अलका के बॉलीवुड में लंबे समय तक हिट रहने के बाद भी सायशा ने फिल्म जगत से दूरी बनाई रखी। एक बार को सिंगिंग की ट्रेनिंग भी ली लेकिन मन नही माना। सायशा 28 साल की हैं और मुंबई के अंधेरी में Boveda Bristro रेस्टोरेंट की को-ऑनर हैं। बात करें उनकी शिक्षा की तो वह लंदन स्कूल ऑफ मार्केटिंग से एमबीए करके आई हैं। 

4 of 5
alka yagnik - फोटो : instagram
वहीं, गायिका अलका ने शिलांग बेस्ड बिजनेसमैन नीरज कपूर से साल 1989 में शादी की थी। लेकिन शादी के 26 साल होने के बाद भी दोनों अलग रहे हैं। गौरतलब है कि इनके अलग रहने की वजह कोई झगड़ा और तलाक नहीं बल्कि दोनों ने काम को लेकर ऐसा किया हुआ है। इससे दोनों ने अपने काम पर अच्छे से फोकस बनाए रखा है। वहीं, इकलौती संतान सायशा मां अलका के साथ ही रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alka yagnik - फोटो : instagram
अल्का ने बॉलीवुड में एक से एक हिट सॉन्ग गाए हैं जिनकी कोई गिनती ही नहीं है। अल्का ने 80 के दशक से बॉलीवुड में गाना शुरू किया था। उन्होंने सिंगर उदित नारायण और कुमार सानू संग सबसे ज्यादा रोमांटिक सॉन्ग गाए हैां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें