फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: आलिया भट्ट ने जताया रणबीर के लिए प्यार, पहनी लकी नंबर की अंगूठी

Sun, 31 Oct 2021 07:42 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। रिपोर्ट्स की माने तो ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं। रणबीर कपूर भले ही सोशल मीडिया पर ना हो, लेकिन आलिया आए दिन रणबीर के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट ने एक तस्वीर साझा करके रणबीर के लिए अपना प्यार जताया। उनकी ये फोटो लो एंगल से ली गई है।

हाथ में पहना लकी नंबर

इस तस्वीर में आलिया ने नियॉन रंग का क्रॉप टॉप पहना है और उसके साथ नीले रंग की ढीली जींस पहनी है। तस्वीर में आलिया ने अपने हाथ में एक पत्ता पकड़ा हुआ है। हालांकि इस तस्वीर में आलिया भट्ट का चेहरा नहीं दिख रहा है, क्योंकि उसे उन्होंने पत्ते से छुपाया हुआ है। लेकिन एक चीज जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया वो है रणबीर कपूर का लकी नंबर आठ।
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram
आलिया ने पहनी अंगूठी

दरअसल आलिया भट्ट ने इस तस्वीर में हाथ में जो गोल्ड रिंग पहनी है उसमें आठ नंबर लिखा हुआ है। बता दें कि आठ नंबर रणबीर कपूर का लकी नंबर है। उनकी गाड़ी हो या फिर उनकी फुटबॉल की जर्सी हर किसी पर आठ नंबर लिखा हुआ नजर आता है। इस तस्वीर के साथ कैप्शन देते हुए आलिया ने लिखा, ‘छोटी-छोटी चीजें’। इस तस्वीर को देखने के बाद प्रशंसकों की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर लोगों ने किया कमेन्ट

आलिया भट्ट की इस तस्वीर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह का कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आलिया भट्ट इतना जादू हैरी पॉटर की 7 किताबों में नहीं है, जितनी आपकी दो आंखो में है’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ मेरा दिल हो आप’। सोशल मीडिया पर लोगों ने कई दिल वाले इमोजी आलिया के लिए पोस्ट किए।

4 of 5
सोनी राजदान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
मां सोनी राजदान ने कही ये बात

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान को उनकी ये तस्वीर काफी पसंद आई। इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए सोनी राजदान ने लिखा, ‘बिलकुल तुम्हारी तरह है’। इसी के साथ उन्होंने कई इमोजी पोस्ट किए। रिपोर्ट्स की माने तो मां सोनी राजदान की तरफ से आलिया और रणबीर के रिश्ते को सहमति मिल चुकी है। हाल ही में रणबीर आलिया के साथ महेश भट्ट के जन्मदिन की पार्टी में नजर आए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
मां सोनी राजदान ने दी थी शादी पर प्रतिक्रिया

हाल ही में आलिया की मां सोनी राजदान ने एक चैनल से अपने काम को लेकर बात की जिसमें उनसे आलिया की शादी को लेकर सवाल पूछ लिया गया।  सोनी राजदान ने भी बेटी आलिया की शादी की खबर पर प्रतिक्रिया दी है। सोनी ने कहा कि, 'यह तो मुझे भी नहीं पता कि कब होने वाला है। मैं खुद जानकारी की तलाश में हूं। हालांकि उन्होंने यह साफ कर दिया कि ऐसा होने में अभी वक्त है'। सोनी ने कहा कि, 'ऐसा होने में थोड़ा समय लगेगा, इसमें अभी वक्त है। ये कब होगा ये मुझे नहीं पता बल्कि आप इसके लिए आलिया के एजेंट से बात कर सकते हैं पर मुझे नहीं लगता कि उसे भी पता होगा'।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें