फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal: एनिमल के ट्रेलर की मुरीद हुईं आलिया भट्ट, पति रणबीर की तारीफों के बांधे पुल, बोलीं-7000 बार देख ली

Thu, 23 Nov 2023 06:45 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में अपने अभिनय और स्टाइल से फैंस के दिलों में राज करने वाले रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैंस अभिनेता की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस भी फिल्म के ट्रेलर का काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अब मेकर्स ने फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है और सोशल मीडिया पर इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। इस बीच अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी पति की तारीफों के पुल बांधे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
एनिमल में रणवीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म के ट्रेलर में रणबीर कपूर के दिखाए गए एक्शन सीन्स को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। कोई बॉबी देओल की एक्टिंग पर फिदा हो गया है तो किसी का दिल रणबीर कपूर के अभिनय ने जीत लिया। इन दोनों के अभिनय के अलावा फैंस अनिल कपूर को लेकर भी सोशल मीडिया पर तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब आलिया भट्ट ने भी 'एनिमल' के ट्रेलर की तारीफ की है और पति के लिए एक नोट भी साझा किया है।

Kanguva: 'कंगुवा' के सेट पर बुरी तरह घायल हुए सूर्या, निर्माताओं ने रोकी फिल्म की शूटिंग
विज्ञापन

3 of 5
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आलिया भट्ट ने लिखा, 'वास्तव में पूरा कैप्शन टाइप नहीं कर सकती हूं। इस ट्रेलर को 7000वीं बार देखने में बहुत व्यस्त हूं। सच बताऊं तो मेरा दिमाग चकरा गया है। मुझे यह फिल्म देखनी है। आप लोग भी इसे जरूर देखें। आप लोगों का भी सिर मेरी तरह ही चकरा जाएगा। सभी याद रखें 1 दिसंबर से सिनेमाघरों में अपनी उपस्थिति से आग लगानी है।'

4 of 5
एनिमल का गाना अरजन वेली - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया की इस पोस्ट में उनके फैंस अपना जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हम सब भी रणबीर के इस अवतार के कायल हो गए हैं, उनका अभिनय सराहनीय है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हम भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'दोनों पति-पत्नी स्क्रीन पर आग लगा रहे हैं।'

Kanguva: 'कंगुवा' के सेट पर बुरी तरह घायल हुए सूर्या, निर्माताओं ने रोकी फिल्म की शूटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एनिमल और सैम बहादुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखने को मिलेगी। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बॉक्स ऑफिस पर 'एनिमल' का मुकाबला विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें