फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Movies: इन सितारों के करियर के लिए संजीवनी बना यह साल, फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

Thu, 23 Nov 2023 06:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Movies: इन सितारों के करियर के लिए संजीवनी बना यह साल, फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
सिनेमा के शौकीनों के लिए यह साल काफी खास रहा है। बॉलीवुड में इस साल कई शानदार फिल्में रिलीज हुई हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाकर रख दिया और नए रिकॉर्ड बनाए। कुछ स्टार्स ऐसे रहे, जिन्होंने ब्रेक के बाद वापसी की, तो कुछ ऐसे रहे, जिनका करियर काफी सुस्त रफ्तार में था। मगर, इस साल उनकी फिल्मों ने उन सितारों के करियर को नए पंख लगा दिए हैं। कौन से हैं वे सितारे, आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शाहरुख खान
फिल्म 'जीरो' के बाद शाहरुख खान फिल्मी दुनिया से दूर हो गए थे। 2018 में आई 'जीरो' फ्लॉप हुई थी। इसके बाद किंग खान के फैंस उन्हें पर्दे पर देखने के लिए बेताब थे और फैंस की ये ख्वाहिश अभिनेता ने फिल्म 'पठान' के जरिए पूरी की। शाहरुख की यह फिल्म जनवरी में रिलीज हुई और इसने दुनियाभर में कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। शाहरुख की दूसरी फिल्म 'जवान' ने भी बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहरा दिया। कुल मिलाकर शाहरुख का कमबैक धांसू रहा है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अब वह अगले महीने 'डंकी' में नजर आएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
गदर 2-अनिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल
सनी देओल का करियर भी लगभग ठप था। मगर, इस साल आई 'गदर 2' ने उनके करियर के लिए संजीवनी का काम किया है। 'गदर 2' की सफलता के बाद सनी देओल का करियर भी नई ऊंचाईयां छू रहा है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ने दुनियाभर में अच्छी कमाई की है। फिल्म को मिले प्यार को देखते हुए मेकर्स अब 'गदर 3' लाने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, सनी देओल के हाथ भी कई बड़ी फिल्में लग चुकी हैं।
Sandeep Reddy Vanga: संदीप रेड्डी वांगा ने की रणबीर की तारीफ, अल पचिनो, रॉबर्ट डी नीरो और कमल हासन से की तुलना

4 of 5
शहजादा - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन
इस साल अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' रिलीज हुई थी। लेकिन, यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। हलाांकि, उनकी फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' दर्शकों के बीच पसंद की गई। जून में आई इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम रोल में नजर आईं। आंकडों के मुताबिक इस फिल्म ने भारत में ग्रॉस 99.8 करोड रुपये का कारोबार किया।
Animal Twitter Reaction: एनिमल का ट्रेलर देख फैंस की कांपी रूह, रणबीर कपूर के खूंखार अभिनय को दिए पूरे नंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ड्रीम गर्ल 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आयुष्मान खुराना और रणवीर सिंह
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' ने भी सिनेमाघरों में अच्छा कारोबार किया। इस फिल्म में आयुष्मान के साथ अनन्या पांडे नजर आईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने भारत में 126.00 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके अलावा रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का कारोबार भी अच्छा रहा।
Mansoor-Trisha: मंसूर अली खान की जमानत याचिका खारिज, तृषा पर दिए 'रेप और बेडरूम' वाले बयान पर जारी हुआ था समन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें