ओशो की सहयोगी और बायोआतंकवाद की दोषी रहीं मां आनंद शीला बीते कुछ समय से अपने बायोपिक को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिन जानकारी आई कि प्रियंका चोपड़ा, मां आनंद शीला पर बनने वाली बायोपिक में मुख्य भूमिका में होंगी। हालांकि, यह बात शीला को नागवार गुजरी और उन्होंने प्रियंका को इस प्रोजेक्ट को बंद करने के लिए कानूनी नोटिस तक भेज दिया। शीला ने एक इंटरव्यू में कहा कि न तो प्रियंका और न ही निर्देशक बैरी लेविंसन ने उनकी जीवन की कहानी पर एक परियोजना की घोषणा करने से पहले उनसे अनुमति मांगी। वहीं, अब शीला ने अपने किरदार में एक अन्य अभिनेत्री को देखने की इच्छा जाहिर की है।