अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने करियर की शुरुआत करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की। अपनी पहली ही फिल्म से आलिया भट्ट ने हिंदी सिनेमा में ऐसा समां बांधा कि बड़े बड़े निर्देशक उनकी मासूमियत की तरफ खिंचे चले आए। निर्देशक इम्तियाज अली ने अपनी फिल्म ‘हाईवे’ में आलिया को एक ऐसी अदाकारा के रूप में पेश कर दिया, जो हर तरह के किरदार के लिए पूरी जान लगाने को तैयार है। तब से लेकर अभी ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ तक आलिया ने अपनी अभिनय यात्रा में कम से कम 10 ऐसे मील के पत्थर पार किए हैं, जो उनकी चर्चा चलने पर लोगों के जेहन में तुरंत आ जाते हैं। 15 मार्च 1993 को जन्मी आलिया भट्ट के जन्मदिन पर आइए जानते हैं, उनके इन 10 दमदार किरदारों के बारे में...
विज्ञापन
2 of 11
हाईवे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
फिल्म : हाईवे (21 फरवरी 2014)
किरदार : वीरा त्रिपाठी
निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'हाईवे' आलिया भट्ट करियर के लिए एक महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने स्टॉकहोम सिंड्रोम से पीड़ित लड़की वीरा त्रिपाठी की भूमिका निभाई थी जो अपने अपहरणकर्ता महावीर भाटी से ही प्यार करने लगती है। इस फिल्म में महावीर भाटी की भूमिका रणदीप हुड्डा ने निभाई थी। फिल्म में आलिया भट्ट ने दिल छू लेने वाला अभिनय किया था और इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के कई पुरस्कार मिले।
विज्ञापन
3 of 11
2 स्टेट्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
फिल्म : 2 स्टेट्स (18 अप्रैल 2014)
किरदार : अनन्या स्वामीनाथन
निर्देशक अभिषेक वर्मन की फिल्म '2 स्टेट्स' की कहानी दो परिवारों की भिन्न धर्म और संस्कृतियों की है। अर्जुन कपूर ने दिल्ली के ठेठ पंजाबी परिवार के लड़के कृष मल्होत्रा की और आलिया भट्ट ने तमिल लड़की अनन्या स्वामीनाथन का किरदार निभाया है। दोनों यह जानते हुए एक दूसरे से प्यार करते हैं कि शादी के लिए अपने अपने परिवार को राजी करना इतना आसान नहीं होगा। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने एक बार फिर अपने किरदार को जीवंत कर दिया।
4 of 11
उड़ता पंजाब
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
फिल्म : उड़ता पंजाब (17 जून 2016)
किरदार : कुमारी पिंकी
निर्देशक अभिषेक चौबे की फिल्म 'उड़ता पंजाब' में आलिया भट्ट ने प्रवासी मजदूर कुमारी पिंकी की भूमिका निभाई है। कुमारी पिंकी देश के लिए राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी खेलना चाहती है, लेकिन पिता की मृत्यु के कारण उसका यह सपना टूट जाता है और पंजाब में मजदूरी करने आ जाती है। एक दिन खेत में काम करते वक्त उसे ड्रग्स का पैकेट मिलता है और वह एक बड़ी मुसीबत में फंस जाती है। बिहार के मजदूर की भूमिका में आलिया भट्ट का बहुत ही जबरदस्त परफॉर्मेंस रहा है, उन्होंने इस किरादर को अपने अभिनय से पूरी तरह से जीवंत कर दिया।
विज्ञापन
5 of 11
डियर जिंदगी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
फिल्म : डियर जिंदगी (25 नवंबर 2016)
किरदार : कायरा
फिल्म 'डियर जिंदगी' में पहली बार आलिया भट्ट ने शाहरुख खान के साथ स्क्रीन साझा किया। यह फिल्म मानसिक स्वास्थ्य जैसे मुद्दे की बात करती है। गौरी शिंदे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट ने एक युवा महिला कायरा की भूमिका निभाई थी, जो अपनी भावनाओं के साथ अपने करियर को संतुलित करने की कोशिश करती है। इस फिल्म में आलिया भट्ट के अभिनय के कई रंग देखने को मिले और हर भाव को उन्होंने बारीकी से पकड़कर व्यक्त किया।
विज्ञापन
6 of 11
बद्रीनाथ की दुल्हनिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
फिल्म : बद्रीनाथ की दुल्हनिया (10 मार्च 2017)
किरदार : वैदेही त्रिवेदी
आलिया भट्ट की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' महिला सशक्तिकरण का एक प्रमाण है। यह फिल्म ऐसी युवतियों के लिए प्रेरणादायक है, जो जीवन में कुछ करना चाहती हैं। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट ने वैदेही त्रिवेदी की भूमिका निभाई थी जो शादी से पहले खुद आत्मनिर्भर बनना जाती है। आलिया भट्ट ने वैदेही त्रिवेदी की भूमिका को बहुत ही सहजता से निभाया। फिल्म में वरुण धवन के साथ उनकी केमिस्ट्री खूब जमी।
विज्ञापन
7 of 11
राजी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
फिल्म : राजी (11 मई 2018)
किरदार : सहमत सैयद
फिल्म 'राजी' की कहानी एक युवा भारतीय जासूस सहमत सैयद की सच्ची कहानी है। बात उस दौर की है, जब 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल बना हुआ था। एक प्लान के मुताबिक सहमत खान की शादी पाकिस्तानी मिलिट्री के अधिकारी इकबाल सैयद से करा दी जाती है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट ने अपने किरदार को बहुत ही शानदार तरीके से निभाया।
8 of 11
गली बॉय
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
फिल्म : गली बॉय (14 फरवरी 2019)
किरदार : सफीना फिरदौसी
फिल्म 'गली बॉय' में रणवीर सिंह ने मुराद की भूमिका निभाई थी, जो रैपर बनने के लिए संघर्ष कर रहा है। फिल्म में आलिया भट्ट ने मुराद की प्रेमिका सफीना फिरदौसी की भूमिका निभाई थी जो दिल से लड़ाकू है, लेकिन अपने जो अपने रिश्ते को सफल बनाने के लिए कुछ भी करने से नहीं चूकती। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट के अभिनय का एक अलग ही रंग देखने को मिला और अपने अभिनय से आलिया ने अपनी एक अलग छाप छोड़ी।
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में अभिनेत्री आलिया भट्ट का बहुत ही मजबूत और सशक्त किरदार रहा है। फिल्म में गंगूबाई अपने प्रेमी से ही धोखा खाती है जब उसका प्रेमी उसे वेश्यालय में बेच देता है और उसे एक यौनकर्मी बनने पर मजबूर होना पड़ता है। और, बाद में गंगूबाई सभी लड़कियों के हक के लिए आवाज उठाती है। एक महिला माफिया डॉन और कमाठीपुरा में एक वेश्यालय की मालकिन की भूमिका में आलिया भट्ट ने इस किरदार को जीवंत कर दिया। इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट को बेस्ट एक्टर फीमेल का नेशनल अवार्ड मिला।
10 of 11
डार्लिंग्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
फिल्म : डार्लिंग्स (5 अगस्त 2022)
किरदार : बदरुन्निसा
फिल्म 'डार्लिंग्स' का निर्माण आलिया भट्ट ने खुद ही शाहरुख खान की फिल्म निर्माण कंपनी रेड चिलीज के साथ किया था। इस फिल्म के जरिए आलिया भट्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया था कि अदाकारी में उनकी टक्कर की अभिनेत्रियां मौजूदा दौर के हिंदी सिनेमा में नहीं है। जसमीत के रीन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट ने बदरुन्निसा की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म घरेलू हिंसा जैसे मुद्दे पर आधारित थी।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
फिल्म : रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (28 जुलाई 2023)
किरदार : रानी चटर्जी
फिल्म 'गली बॉय' के बाद रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी निर्माता-निर्देशक करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आई। इस फिल्म की कहानी दिल्ली के रहने वाले दो ऐसे लोगों की है जो एक दूसरे से बिलकुल ही अलग हैं। महिलावादी दृश्य हो या फिर पारिवारिक दृश्य हर जगह पर आलिया इस फिल्म में अव्वल ही रही हैं। Aamir Khan Birthday: आमिर खान कब छोड़ देंगे पूरी तरह एक्टिंग, अगले 10 साल के पूरे एक्शन प्लान का खुलासा