फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चा: वेडिंग वेन्यू देखने जोधपुर पहुंचे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट? तस्वीर देख फैंस के बीच मची खलबली

Sun, 26 Sep 2021 11:14 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
शादी का सीजन धीरे-धीरे करीब आ रहा है और ऐसे में फैंस ये जानने के लिए उत्साहित हैं कि अब बॉलीवुड का कौन सा कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। वहीं इन्हीं सबके बीच बॉलीवुड की क्यूटेस्ट गर्ल आलिया भट्ट और हैंडसम हंक रणबीर कपूर जोधपूर में स्पॉट किए गए। अब उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद से ये चर्चा हो रही है कि दोनों शादी के लिए वेन्यू देखने गए हैं। बता दें कि एक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें आलिया और रणबीर साथ में नजर आ रहे हैं।

आलिया और रणबीर की शादी को हो रही चर्चा

इस पोस्ट में ये ही कमेंट किया जा रहा है कि दोनों अपना वेडिंग वेन्यू देखने आए है। उनकी तस्वीर पर एक के बाद एक कमेंट आते जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि- अब तो ऑफिशियल ही हो गया है तो वहीं कई लोगों ने उन्हें बधाई तक दे दी है।


विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस तस्वीर में रणबीर कपूर ने ब्राउन लूज टी शर्ट के साथ ट्राउजर पहना है वहीं आलिया ग्रीन व्हाइट प्रिंट जैकेट के साथ जींस पहनी नजर आ रही हैं। साथ ही दोनों ने मास्क भी लगाया हुआ है। जोधपुर भी हमेशा से आम जनता से लेकर सेलेब्स तक के लिए शादी की पसंदीदा जगह रहा है ऐसे में आलिया और रणबीर का यहां आना कई तरह के सवाल उठा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि इन सभी बातों की कोई पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में मान सकते हैं कि आलिया और रणबीर शायद किसी और काम से यहां पहुंचे हों। बता दें कि फैंस के बीच आलिया और रणबीर की शादी का ऐसा क्रेज है कि उनकी शादी के झूठे कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। कई लोगों ने तो इस पर यकीन भी कर लिया था हालांकि बाद में ये बात झूठी निकली थी।

4 of 5
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि लोगों के साथ साथ बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी ऐसी बातें कर चुके हैं जिसके कारण लोग उनकी शादी की खबरों को सच मान लेते हैं। दरअसल एक चैट शो में काजोल नो गलती से आलिया भट्ट को आलिया कपूर बोल दिया था। वहीं रियलिटी शो में जब करिश्मा अपने परिवार के सदस्यों का नाम गिनवा रही थीं तो अनुराग बासु ने कहा था कि आलिया का नाम भी इसमें जोड़ लो। हालांकि तब उन्होंने इस पर चुप्पी साध ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
फिलहाल इन खबरों में कितनी सच्चाई है इसका जवाब आलिया और रणबीर ही दे सकते हैं। एक इंटरव्यू में रणबीर ने कहा था कि अगर कोरोना नहीं आया होता तो वो अब तक शादी कर चुके होते। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर और आलिया ब्रह्मास्त्र में पहली बार साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा रणबीर की फिल्म शमशेरा रिलीज होने वाली है। आलिया भी बहुत जल्द गंगूबाई काठियावाड़ी और आरआरआर में नजर आएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें