फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: 400 फीट की ऊंचाई से गिरते-गिरते बचे थे रवि किशन, बताया रात के इतने बजे हुआ था हादसा

Sun, 26 Sep 2021 09:42 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया
रवि किशन भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं। यूपी और बिहार में उनके अभिनय का डंका बजता है, लोग बड़ी तादाद में उन्हें पसंद करते हैं। रवि किशन ने सिर्फ भोजपुरी सिनेमा में नहीं बल्कि हिन्दी और साउथ सिनेमा में भी खूब नाम कमाया है। रवि किशन को भोजपुरी सिनेमा का अमिताभ बच्चन कहा जाता है, वो अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। लेकिन बतौर अभिनेता अपनी ये पहचान बनाना रवि किशन के लिए बिलकुल भी आसान नहीं था।

400 फीट की ऊंचाई से गिरते-गिरते बचे

रवि किशन ने अपनी इस पहचान को पाने के लिए कड़ी मेहनत की है। रवि किशन की जिंदगी में एक समय ऐसा आया था जब उनकी जान जाते-जाते बच गई थी। एक मीडिया से खास बातचीत में रवि किशन ने इस बात का खुलासा किया था। रवि किशन ने बताया कि एक वक्त ऐसा भी था जब वो 400 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरते-गिरते बचे थे।
विज्ञापन

2 of 5
रवि किशन - फोटो : Instagram
1971 में शूटिंग के दौरान हुई थी घटना

रवि किशन ने एक मीडिया बातचीत के दौरान बताया कि यूं तो शूटिंग करते हुए उन्हें कई खरोचें और चोट आई थी। वो अक्सर शूटिंग के सेट पर होता रहता है, ये सब हम देखते चले आ रहे हैं। लेकिन साल 1971 में एक बड़ी घटना घटी, जब शूटिंग के दौरान मैं और मनोज बाजपाई 400 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरने वाले थे।
विज्ञापन

3 of 5
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया
घटना में जा सकती थी जान

रवि किशन ने बताया कि इस घटना में उनकी जान भी जा सकती थी। उन्होंने मीडिया से खास बातचीत में कहा, ‘इस घटना में हमारी जान चली जाती, उस वक्त रात के 2 बज रहे थे। अभी भी हमारे पैर में चोट लगी है और हम डांस कर रहे हैं। लेकिन 1971 में हुई उस घटना ने हमें हिलाकर रख दिया था। उस घटना में हमारी जान भी जा सकती थी।

4 of 5
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया
दिलीप कुमार के साथ यादगार रहे पल

रवि किशन ने अपने यादगार पलों को याद करते हुए कहा, ‘दूसरा जो मेरे लिए मेरे करियर का सबसे यादगार वाक्या है वो ये है कि मैंने दिलीप कुमार के साथ काम किया था। उन्होंने मुझसे कहा था कि हम दुनिया को रुलाते हैं और लोग हमें ट्रेजेडी किंग कहते हैं और तुमने हमें ही अपने अभिनय से दो जगह रुला दिया’।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रवि किशन - फोटो : Instagram
अमिताभ बच्चन से भी मिली थी तारीफ

रवि किशन ने बताया कि वो पल उनके लिए सबसे खास था जब अमिताभ बच्चन ने उनकी तारीफ की थी। उन्होंने कहा, ‘सबसे अच्छी बात तब हुई, जब हमें अवॉर्ड मिला। ‘गंगा’ का ऑडियो रिलीज हुआ था और इस दौरान अमिताभ बच्चन भी वहां मौजूद थे। मीडिया ने उनसे सवाल किया कि बॉलीवुड का महानायक अब भोजपुरी का महानायक बनने वाला है। इसपर उन्होंने कहा था कि भोजपुरी का महानायक रवि किशन हैं’। बता दें कि रवि किशन के पिता उनके अभिनय के सख्त खिलाफ थे लेकिन उनकी मां और पत्नी ने हमेशा उनका साथ दिया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें