अली फजल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अली फजल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान यह खुलासा किया कि अपने संघर्ष के दिनों में वह भी मन्नत के पास के इलाके में घूमा करते थे। सुपरस्टार की एक झलक पाने की आस में वह ऐसा किया करते थे। अली फजल ने कहा, 'जब मैं बैंडस्टैंड जाता था, तो मुझे बुरा लगता था क्योंकि शाहरुख खान वहां रहते हैं और हमें ऐसा लगता था कि अब हम यहां तक आ गए हैं, चलो अंदर चल कर देखते हैं'।