खुफिया म्यूजिकल नाइट में विशाल भारद्वाज और रेखा भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कार्यक्रम अगर विशाल भारद्वाज और रेखा भारद्वाज ke हो और उनके गाए गीत 'दिल तो बच्चा है जी' और 'नमक इसक का' न सुनने को मिले तो संगीतमय शाम की खुमारी थोड़ी सी अधूरी-अधूरी सी लगने लगती है। विशाल भारद्वाज ने जैसे ही फिल्म 'इश्किया' का गीत 'ऐसी उलझी नजर उनसे हटती नहीं, दांत से रेशमी डोर कटती नहीं, उम्र कब की बरस के सुफैद हो गयी, कारी बदरी जवानी की छटती नहीं, वल्ला ये धड़कन बढ़ने लगी है, चेहरे की रंगत उड़ने लगी है, डर लगता है तन्हां सोने में जी, दिल तो बच्चा है जी, थोड़ा कच्चा है जी' जैसे ही गाया पूरा हॉल उनके इस गीत को सुनकर झूम उठा।