फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋचा चड्ढा के समर्थन में आए ब्वॉयफ्रेंड अली फजल, कहा- 'मुझे तुम पर गर्व है क्योंकि'

Wed, 23 Sep 2020 01:01 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋचा चड्ढा, अली फजल - फोटो : Instagram
अभिनेत्री पायल घोष ने हाल ही में अनुराग कश्यप के ऊपर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसके अलावा पायल ने इस मामले में कई अभिनेत्रियों का नाम भी लिया है। इनमें से एक नाम है अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का। जिसे लेकर ऋचा चड्ढा ने पायल घोष को लीगल नोटिस भी भेजा है। वहीं अब ऋचा के ब्वॉयफ्रेंड अली फजल ने भी उनके समर्थन में एक पोस्ट साझा की है।
विज्ञापन

2 of 5
अली फजल, ऋचा चड्ढा - फोटो : Instagarm
अली फजल ने ऋचा चड्ढा के समर्थन में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने एक प्रेस रिलीज साझा की है। इसके साथ अली फजल ने लिखा है, 'मेरे प्यार, तुम वो हो जो महिलाओं के लिए बार-बार खड़ी हुई हो, लेकिन आज तुम्हें इन सब चीजों से गुजरना पड़ रहा है। लेकिन तुम फिर भी हमेशा की तरह मजबूत बनकर आई हो। मेरे पार्टनर...तुम्हारी दयालुता और सहानुभूति कई लोगों को छू गई है। एक बराबरी का समाज बनाने के लिए तुम लड़ी हो। तुमने बहुत हिम्मत दिखाई है।'
विज्ञापन

3 of 5
एक्टर अली फजल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आगे अली ने लिखा, 'मुझे तुम पर गर्व है क्योंकि मुझे पता है कि तुम जरूरतमंदों की मदद के लिए नहीं रुकोगी, स्पेशली महिलाओं के लिए जो अपनी आवाज को कई पितृसत्ता व्यवस्था में खो गई हैं। मेरा मानना है कि हर आवाज को सुना जाना चाहिए। मैं असहमति में विश्वास करता हूं, लेकिन मैं सत्य और न्याय की शक्ति में भी विश्वास करता हूं। मैं बोलने के अपने अधिकार का उपयोग करने में विश्वास करता हूं लेकिन पूरी जिम्मेदारी के साथ।'

4 of 5
अली फजल, ऋचा चड्ढा - फोटो : Instagram
अली यहीं नहीं रुके आगे उन्होंने लिखा, 'मेरा मानना है कि एक समाज के रूप में हमें अपनी महिलाओं को सशक्त बनाने की आवश्यकता है। मैं यह आज इसलिए नहीं कह रहा क्योंकि तुम मेरी पार्टनर हो, लेकिन इसलिए क्योंकि तुम जैसे लोग इस वर्ल्ड को बेहतर स्थान बना रहे हो और हमें तुम्हारी जरूरत है। लव यू और हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुराग कश्यप, ऋचा चड्ढा, पायल घोष - फोटो : Instagram/anuragkashyap10, Instagram/therichachadha, ANI
बता दें कि पायल घोष ने ऋचा के साथ ही हुमा कुरैशी और माही गिल जैसी अभिनेत्रियों का नाम लेकर कहा था कि अनुराग ने मुझे अपने घर बुलाकर कहा था कि बॉलीवुड की ये सभी अभिनेत्रियां मेरे साथ कम्फर्टेबल हैं। वहीं पायल के इस बयान के बाद ऋचा ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा है। ऋचा ने सोशल मीडिया पर बताया कि पायल को लीगल नोटिस भेज दिया है।

पढ़ें: पाकिस्तानी झंडे के साथ तस्वीर वायरल कर यूजर्स ने किया राखी सावंत को ट्रोल, भड़कीं ड्राम क्वीन ने कहा-कान खोलकर सुन लो...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें