फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#AksSRK: पठान-जवान की सफलता पर एक यूजर ने की अपमानजनक टिप्पणी, शाहरुख ने बेहतरीन जवाब से कर दी बोलती बंद

Wed, 06 Dec 2023 09:39 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आस्क एसआरके सत्र के दौरान एक यूजर ने 'पठान' और 'जवान' की सफलता पर अपमानजनक टिप्पणी की। वहीं, इस पर 'डंकी' स्टार शाहरुख खान का जवाब दिल जीतने वाला है। 
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
'पठान' और 'जवान' की शानदार सफलता के बाद शाहरुख खान जल्द ही राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे समीक्षकों और दर्शकों की ओर से खूब सराहा गया। शाहरुख खान अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपनी शानदार जवाबदेही के लिए भी फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। अभिनेता को अक्सर आस्क एसआरके सेशन के दौरान लोगों के सवालों का सटीक जवाब देते देखा जाता है। इसी कड़ी में सुपरस्टार ने एक ट्रोल को करारा जवाब पेश किया है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर जोरो-शोरों से हो रही है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रोल्स को शाहरुख खान से उलझते समय सावधान रहना चाहिए क्योंकि सुपरस्टार सबसे अच्छी तरह जानते हैं कि किसी को सिर्फ अपने शब्दों से कैसे हराया जाए। बुधवार को, शाहरुख ने एक्स पर जाकर अपनी आगामी फिल्म 'डंकी' के ट्रेलर रिलीज और अपनी बेटी सुहाना खान की फिल्म 'द आर्चीज' की रिलीज का जश्न मनाने के लिए आस्क एसआरके सत्र आयोजित किया।
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान ने सत्र का आयोजन करते हुए लिखा, 'क्योंकि डंकी का ट्रेलर आया है। आर्चीज रिलीज पर है, और मैं बहुत खुश और शांत हूं। कुछ पल आप सभी के लिए मजेदार उत्तरों के साथ। आइए आस्क एसआरके करें।' शाहरुख ने कई सवालों के जवाब दिए। इसी कड़ी में बादशाह ने एक ऐसी ट्वीट पर भी प्रतिक्रिया दी जो काफी नकारात्मक थी।

Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा ने साझा किया सफल शादी का मंत्र, दिल छू रहा अभिनेत्री का बयान

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया यूजर्स में से एक ने शाहरुख खान की पिछली दो ब्लॉकबस्टर फिल्में 'पठान' और 'जवान' को लेकर अनुचित शब्द का इस्तेमाल किया। यूजर ने पोस्ट कर लिखा, 'आपकी अत्यधिक प्रभावी और कुशल पीआर टीम के कारण आपकी पिछली दो बेकार फिल्में ब्लॉकबस्टर बन गईं। क्या आपको अब भी अपनी पीआर और मार्केटिंग टीम पर भरोसा है कि डंकी भी हिट होगी और बॉलीवुड की एक और गोल्डन बेकार फिल्म बनेगी।'

Himanshi-Asim Breakup: धर्म के कारण बिग बॉस 13 कपल 'आसिमांशी' का हुआ ब्रेकअप, हिमांशी खुराना ने किया एलान
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान ने यूजर के पोस्ट को नजरअंदाज नहीं किया, और इस पर बेहतरीन जवाब देते हुए ट्रोल की बोलती बंद कर दी। अभिनेता ने लिखा कि वह एक अपवाद बना रहे हैं क्योंकि उनका मानना है कि इस व्यक्ति को कब्ज के लिए दवा की जरूरत है, और उन्होंने लिखा कि वह अपनी पीआर टीम से ट्रोल को कुछ दवा भेजने के लिए कहेंगे। शाहरुख ने लिखा, 'आम तौर पर मैं आप जैसे आश्चर्यजनक रूप से बुद्धिमान लोगों को जवाब नहीं देता। लेकिन आपके मामले में मैं एक अपवाद बना रहा हूं क्योंकि मुझे लगता है कि आपको कब्ज का इलाज कराने की जरूरत है। मैं अपनी पीआर टीम से कहूंगा कि वह आपको कुछ स्वर्णिम दवाएं भेजें...आशा है कि आप जल्द ही ठीक हो जाएंगे।'

Rajpal Yadav: 'चुप चुप के' के सेट पर असली में हुई थी राजपाल यादव की पिटाई, अभिनेता का खुलासा सुन सब हैरान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें