आनंद एल राय
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के अनुसार, एक मीडिया हाउस से बात करते हुए आनंद एल राय ने कहा, "हां, यह सच है। अभी हम यह फिल्म नहीं बना रहे हैं। तकनीकी मुद्दे हैं। तथ्यात्मक स्पष्टीकरण दिए जाने की आवश्यकता है।" इसके आगे उन्होंने कहा, हालांकि यह कहना गलत होगा कि अक्षय कुमार ने प्रोजेक्ट छोड़ दिया है। फिलहाल, आनंद एल राय की बात से यह तो स्पष्ट हो गया है कि 'गोरखा' कुछ समय के लिए ही सही लेकिन ठंडे बस्ते में जा चुकी है जबकि इसके साथ यह भी साफ हो गया है कि अक्षय ने यह प्रोजेक्ट नहीं छोड़ा है।