बच्चन पांडे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘बच्चन पांडे’ की उम्मीद से कम ओपनिंग
फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने इसके पहले फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का भी भविष्य बिगाड़ा और अब इसके मुकाबले में उतरी फिल्म ‘बच्चन पांडे’ (Bachchhan Paandey) का भी यही हश्र होता दिख रहा है। अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीस, कृति सैनन, पंकज त्रिपाठी, अरशद वारसी जैसे सितारों से सजी इस मसाला फिल्म की ओपनिंग 15 करोड़ रुपये के करीब आंकी जा रही थी, लेकिन पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के शुरुआती रुझान इसके लिए शुभ संकेत नहीं हैं। ट्रेड सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘बच्चन पांडे’ (Bachchhan Paandey) का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 12 करोड़ रुपये के आसपास ही सिमट सकता है।