फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल बॉटम: 'मरजावां' गाने के पोस्टर पर लगा ‘कॉपी’ का आरोप, जानिए कहां से चुराया गया

Sat, 07 Aug 2021 12:59 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार, डाइट सब्या - फोटो : Instagram
अक्षय कुमार और वाणी कपूर की जोड़ी जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। ये दोनों पहली बार फिल्म ‘बेल बॉटम’ में साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म का दर्शकों को बहुत ही बेसब्री से इंतजार है। ये  फिल्म 19 अगस्त को पर्दे पर रिलीज हो रही है। हालांकि कोरोना वायरस की महामारी के बीच जितनी फिल्में थिएटर में रिलीज की गई वो कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन अक्षय कुमार की इस फिल्म से दर्शकों को बहुत उम्मीदें हैं। हाल ही में फिल्म बेल बॉटम का नया गाना मरजावां रिलीज किया गया।

पोस्टर कॉपी करने का लगा आरोप

दिल्ली में हाल ही में फिल्म ‘बेल बॉटम’ का ट्रेलर रिलीज किया गया था और इसी के साथ फिल्म के पहले गाने ‘मरजावां’ का अनावरण भी किया गया। जैसे ही वाणी कपूर और अक्षय कुमार ये पोस्टर सामने आया लोगों ने इस पोस्टर को कॉपी बताया। दरअसल एक जानी मानी साइट ने ये दावा किया कि अक्षय कुमार और वाणी कपूर के गाने का ये पोस्टर मशहूर ट्रेवल ब्लॉगर कैमिल कि 2019 में वायरल हुई तस्वीर से कॉपी किया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार-वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए अक्षय-वाणी

इस पोस्टर को लेकर सोशल मीडिया पर इन दोनों को बहुत ट्रोल किया जा रहा है। लोग इसे गंदी कॉपी बता रहे हैं। हालांकि जहां कुछ लोग सोशल मीडिया पर अक्षय और वाणी को पोस्टर कॉपी करने के लिए ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं कुछ प्रशंसक ऐसे भी हैं जो अक्षय कुमार के समर्थन में उतर गए हैं और इस पोज को कॉमन बता रहे हैं। अक्षय और वाणी के इस पोस्टर से पहले सोशल मीडिया पर प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म ‘राधे श्याम’ का एक पोस्टर सामने आया था, फिल्म का वो सीन भी ट्रेन से जुड़ा था। इस वजह से इन दोनों को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
डाइट सब्या - फोटो : Instagram
इस पोस्टर की कॉपी माना जा रहा है

बता दें कि कहा जा रहा है ये पोस्टर मशहूर ट्रेवल ब्लॉगर कैमिल कि 2019 में वायरल हुई तस्वीर से कॉपी किया गया है। बता दें कि कैमिल एक ट्रेवल ब्लॉगर हैं जो अपने पति के साथ पूरी दुनियाभर में घूमती हैं और कई खूबसूरत तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। उनकी अपने पार्टनर के साथ ये तस्वीर श्रीलंका में खीची गई है।

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : Instagram
लारा दत्ता का सामने आया था लुक

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही फिल्म से लारा दत्ता का एक लुक सामने आया था। जिसमें वो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के लुक में नजर आ रही हैं। इंदिरा गांधी के लुक में लारा दत्ता को काफी पसंद किया गया। लगातार उनके लुक की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : Instagram
काफी बार पोस्टपोन होने के बाद इस दिन आएगी फिल्म

बता दें कि बेल बॉटम कि रिलीज डेट को काफी बार पोस्टपोन करने के बाद मेकर्स फाइनली इस फिल्म को 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज कर रहे हैं। फिल्म में वाणी कपूर और लारा दत्ता के अलावा हुमा कुरैशी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें