फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विचार: अजय देवगन ने की ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रेगुलेशन की मांग, बोले- ऐसा नहीं हुआ तो पोर्न भी स्ट्रीम होने लगेगा

Fri, 13 Aug 2021 07:54 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' शुक्रवार 13 अगस्त यानि आज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं। अभिनेता ने गुरुवार को कहा कि डिजिटल की दुनिया में रेगुलेशन की जरूरत है क्योंकि पूरी आजादी के नाम पर लोग ओटीटी माध्यम का फायदा उठा रहे हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने 25 फरवरी को ओटीटी (ओवर-द-टॉप) प्लेटफॉर्म और डिजिटल न्यूज मीडिया के लिए नए नियमों और दिशानिर्देशों को आदेश जारी किया था, जिसमें उन्हें अपनी डिटेल्स सार्वजनिक करने और शिकायत निवारण प्रणाली रखने के लिए कहा था।

ओटीटी रेगुलेशन पर बोले अजय देवगन

अजय देवगन क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज रूद्र- द ऐज ऑफ डार्कनेस से अपना डिजिटल डेब्यू भी करने वाले हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि रेगुलेशन गलत दिशा में न जाएं। एक इंटरव्यू में अजय देवगन ने कहा कि "ये चिंता की बात है। ओटीटी और डिजिटल प्लेटफॉर्म को रेगुलेटेड करने की जरूरत है लेकिन इससे हम बस पीछे न जाएं। रेगुलेशन सही दिशा में होना चाहिए। डर नियम का नहीं है बल्कि डर इस बात है कि नियम क्या होंगे।"
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि फरवरी में तत्कालीन सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अलग अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म के प्रतिनिधियों से बात की थी। इस वार्ता में अल्टबालाजी, हॉटस्टार, अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स, जियो, जी5, वायकॉम, शेमारू और एमएक्स प्लेयर जैसे नाम शामिल हैं।इस बातचीत के दौरान पूर्व सूचना प्रसारण मंत्री ने प्रतिनिधियों से कहा था कि पुरानी सरकार में ओटीटी नियम और रेगुलेशन को लेकर कई दौर बातचीत हुईं और उन्होंने सेल्फ रेगुलेशन पर जोर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस पर बोलते हुए देवगन ने कहा कि, 'रेगुलेशन का मकसद किसी भी गैर जरूरी कंटेंट को चेक करना होना चाहिए लेकिन इस पर और स्पष्टता आने की जरूरत है। आगे उन्होंने कहा कि "अगर हम किसी चीज को रेगुलेट नहीं करते हैं तो लोग इसका फायदा उठाने लगते हैं। चार लोग ऐसा काम करके पूरी इंडस्ट्री का नाम खराब करते हैं। अगर आप रेगुलेट नहीं करेंगे तो लोग इन प्लेटफॉर्म पर पॉर्न परोसने लगेंगे इसलिए एक हद तक रेगुलेशन होना जरूरी है।"

4 of 5
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
 52 वर्षीय अजय देवगन ने कहा कि, 'डिजिटल ने फिल्म की संभावनाओं को प्रभावित नहीं किया है। कोरोना महामारी के चलते पूरे देश में सिनेमाघर बंद हैं। ये अच्छा ही होगा कि घर पर रहकर फिल्म ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। इन हालातों में जब आप फिल्म बनाते हैं तो आप चाहते हैं कि ये ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी पहुंच बनाए इसलिए ओटीटी एक अच्छा प्लेटफॉर्म है। मैं ये नहीं कहता कि हर फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करना चाहिए लेकिन भविष्य में ये अच्छा होगा कि सिनेमाघर खुलें और फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज हों।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उन्होंने आगे कहा कि, 'हम साल में 150 फिल्में रिलीज करते हैं और लोगों में डेट को लेकर मारामारी होती है। एक दिन में तीन फिल्में रिलीज होती हैं, तो सिनेमाघरों में कोई जगह नहीं बचती है इसलिए ओटीटी इस समस्या को बैलेंस कर रहा है। आप चाहें सिनेमाघर में देखें और चाहें ओटीटी पर लेकिन फिल्म लोगों तक पहुंचनी चाहिए।अजय की फिल्म भुज की बात करें तो ये एयरफोर्स के एक अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक की कहानी पर आधारित है, जो गुजरात के भुज में 300 स्थानीय महिलाओं की मदद से देश को बचाने के लिए एक एयरफोर्स स्टेशन का निर्माण करता है। इस फिल्म को अभिषेक दुधैया ने निर्देशित किया है अजय देवगन के अलावा संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, एमी विर्क, नोरा फतेही और शरद केलकर जैसे कलाकार भी फिल्म में शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें