हरिंद्रनाथ चट्टोपाध्याय करीम लाला और इंदिरा गांधी
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
करीम लाला, हाजी मस्तान और दाऊद इब्राहिम, ये मुंबई अंडरवर्ल्ड के तीन ऐसे नाम हैं जिनका जिक्र अंडरवर्ल्ड पर बनने वाली फिल्मों में अक्सर आता रहता है। तीनों के हिंदी फिल्म जगत के तमाम सितारों से करीबी रिश्ते होने की खबरें भी अतीत में सामने आती रही हैं। करीम लाला ने तो अपने दफ्तर में इन मुलाकातों का अलबम भी रखा हुआ था जिसमें उस दौर के तमाम सुपरस्टार्स की तस्वीरें उनके साथ थीं। इसी अलबम की एक तस्वीर में करीम लाला उस वक्त की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ है।