फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: कन्नड़ अभिनेता राजेश का निधन और शादी के बंधन में बंधे फरहान और शिबानी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sat, 19 Feb 2022 08:03 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शिबानी दांडेकर को लंबे समय से डेट करने के बाद आज फरहान अख्तर उन्हें अपनी दुल्हनियां बनाने जा रहे हैं। दोनों आज खंडाला में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 10
फरहान शिबानी की शादी - फोटो : सोशल मीडिया

शिबानी दांडेकर को लंबे समय से डेट करने के बाद आज फरहान अख्तर उन्हें अपनी दुल्हनियां बनाने जा रहे हैं। दोनों आज खंडाला में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वेडिंग वेन्यू पर मेहमानों का तांता लगना शुरू हो गया है। उनके बॉलीवुड समकक्ष सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं। रिया चक्रवर्ती, आशुतोष गोवारिकर, अमृता अरोड़ा और अन्य हस्तियां पहले ही अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। अब ऋतिक रोशन और उनका परिवार भी फरहान की शादी अटेंड करने पहुंच गए हैं।


 

विज्ञापन

2 of 10
अभिनेता राजेश - फोटो : socail media

कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राजेश (Veteran Kannada actor Rajesh) का शनिवार को निधन हो गया है। गंभीर बीमारी से जूझ रहे अभिनेता राजेश को 9 फरवरी को बैंगलोर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, आज तड़के करीब 2.30 बजे उनका निधन हो गया। राजेश 89 साल के थे। किडनी खराब होने और उम्र संबंधी बीमारी से जूझ रहे राजेश का इलाज बेंगलुरू के अस्पताल में किया जा रहा था। 

Rajesh Death: नहीं रहे दिग्गज कन्नड़ अभिनेता राजेश, लंबी बीमारी के बाद निधन

विज्ञापन

3 of 10
आतिफ असलम ने दी लता जी को श्रद्धांजलि - फोटो : Instagram

लता मंगेशकर की आवाज का जादू सरहदों के पार भी है। उनकी आवाज की गूंज सदियों तक रहेगी। उनके निधन से देश से लेकर विदेश तक लोग दुखी हैं। हाल ही में पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने भारत की स्वर कोकिला को म्यूजिकल श्रद्धांजलि दी है। आतिफ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 6 फरवरी को लता मंगेशकर का निधन हो गया था। जिसके बाद से ही बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेस से लेकर नेता, उनके फैन लता दीदी को अपने-अपने तरीके से याद कर रहे हैं। अब आतिफ असलम ने लता जी का गाना गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। आतिफ के इस कदम ने लोगों का दिल छू लिया है।  

 

4 of 10
शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री शमिता शेट्टी 'बिग बॉस' का हिस्सा रहते हुए खूब सुर्खियों में रहीं। मगर इस शो के चलते उन्हें काफी खामियाजा भुगतना पड़ा है। इस घर का हिस्सा बनने के बाद उन्हें इस कदर एंजाइटी हुई है कि अब थेरेपी का सहारा लेना पड़ रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुद शमिता शेट्टी ने इस बात का खुलासा किया है। हाल ही में शमिता शेट्टी ने 'बिग बॉस 15' का हिस्सा बनने के बाद अपनी मानसिक सेहत को पहुंचे नुकसान के बारे में खुलकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि आजकल वह थेरेपी ले रही हैं। 

Bigg Boss 15: 'बिग बॉस' ने शमिता शेट्टी को बना दिया 'मानसिक रोगी', कराना पड़ रहा है इलाज

 

विज्ञापन

5 of 10
लव रंजन और अलीशा - फोटो : socail media

बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा है। फरहान अख्तर, विक्रांत मैसी के बाद एक और शादी होने जा रही है। प्यार के पंचनामा के निर्माता लव रंजन 20 फरवरी को अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनकी गर्लफ्रेंड का नाम अलीशा वैद है। अलीशा के बारे में लव रंजन ने अभी ज्यादा कुछ नहीं बताया है। फिल्म निर्माता लव रंजन की लव स्टोरी कॉलेज में शुरू हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। वहीं से दोनों की जान पहचान हुई और दोनों करीब आ गए। रिपोर्टस के अनुसार दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 

वेडिंग बेल्स: 20 फरवरी को अलीशा वैद से शादी करेंगे लव रंजन, कॉलेज के दिनों से कर रहे डेट

विज्ञापन

6 of 10
बेला हदीद - फोटो : Instagram

कर्नाटक के उडुपी जूनियर कॉलेज में हिजाब को लेकर शुरू हुआ विवाद अब देशभर में गूंज रहा है। राजनेता से लेकर तमाम बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारों ने इसपर अपनी राय रखी है। अब हिजाब विवाद पर सुपरमॉडल बेला हदीद ने भी अपनी राय रखी है। उन्होंने हिजाब विवाद को महिलाओं के प्रति पक्षपात की भावना व पुरुषों के अहंकार से पूर्ण बताया। 

Hijab Row: सुपरमॉडल बेला हदीद ने हिजाब विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- महिलाओं को क्या पहनना है, यह आप नहीं बताएंगे

विज्ञापन

7 of 10
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर - फोटो : Instagram

एक्टर विक्रांत मैसी ने अपनी गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर के साथ सात फेरे ले लिए हैं। दोनों ने हिमाचल प्रदेश में पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ शादी की। दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की हैं। शादी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और फैंस उन्हें आगे के जीवन के लिए बधाई दे रहे हैं। विक्रांत ने शादी की तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया, "सात सालों का ये सफर आज सात जन्मों में बदल गया। इस सफर में हमारा साथ देने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। शीतल एवं विक्रांत।"

Wedding Photos: विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर की शादी की तस्वीरें आईं सामने, सात सालों का सफर सात जन्मों में बदला

8 of 10
बीजेपी नेता नारायण राणे, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

महाराष्ट्र के दिग्गज बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह दावा किया कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उनका मर्डर हुआ है। मंत्री ने कहा कि 8 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन का पहले बलात्कार किया गया और फिर हत्या कर दी गई। दिशा पार्टी में जाने से मना कर रहीं थीं, लेकिन उन्हें जबर्दस्ती पार्टी में बुलाया गया। फिर बलात्कार कर हत्या की गई। जिस बिल्डिंग में ये सब हो रहा था, वहां का सीसीटीवी फुटेज 8 जून से पहले तक सही था। अचानक 13 जून को ही सीसीटीवी कैसे गायब हो गया? बिल्डिंग में आने-जाने वाले लोगों के एंट्री दर्ज करने वाले रजिस्टर के भी पन्ने 8 जून के बाद से फटे हुए क्यों हैं?

Sushant Singh Rajput: भाजपा नेता नारायण राणे का दावा, सुशांत ने नहीं की आत्महत्या, पेश किए हत्या के सबूत

 

9 of 10
ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड सुपरस्टार ब्रैड पिट ने अभिनेत्री एंजेलिना जोली को कोर्ट में घसीटने का कदम उठाया है। ब्रैड पिट ने अभिनेत्री के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दायर किया है। पिट का कहना है कि एंजेलिना जोली ने बिना अनुमति एक प्रॉपर्टी को बेच दिया जबकि दोनों इसमें हिस्सेदारर थे। 2008 में पिट और जोली ने फ्रांसीसी कंपनी चेटो मिरावल में हिस्सेदारी से एक घर और वाइनरी खरीदा था। इसके अलावा दोनों ने यह भी तय किया था कि दोनों आपसी सहमति से ही अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। लेकिन एंजेलिना ने ब्रैड से बिना बात किए पिछले साल अक्तूबर में अपना हिस्सा बेच दिया। जिसके बाद अब ब्रैड ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

Case Filed : ब्रैड पिट ने एंजेलिना जोली पर लगाया धोखाधड़ी का इल्जाम, कोर्ट में दायर किया मुकदमा

विज्ञापन

10 of 10
टैको फॉल और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता रणवीर सिंह ने क्लीवलैंड में मशीन गन केली, मैट जेम्स, एल्हादजी टैको फॉल, जिमी एलन और अन्य हस्तियों के साथ एनबीए ऑल-स्टार गेम खेला। उन्होंने खेल की कई तस्वीरें साझा कीं और अपने प्रशंसकों को अपने अनुभव के बारे में बताया। अभ्यास सत्र से खुद की तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा करते हुए, रणवीर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "बॉल इज लाइफ"। इसके अलावा अभिनेता ने बास्केटबॉल कोर्ट से एक और फोटो शेयर की जिसमें वह खिलाड़ी टैको फॉल से बातचीत करते नजर आ रहे थे। 

NBA All Star Game: रणवीर सिंह ने खिलाड़ी टैको फॉल से साथ साझा की तस्वीरें, पूछा- "इतने ऊंचे कद के सामने कैसे करूं बास्केट?

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें