फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबानी की पार्टी में बेटी आराध्या को मेकअप कराकर ले गईं ऐश्वर्या, यूजर्स बोले- बच्ची को तो छोड़ देती

Mon, 11 Mar 2019 01:17 PM IST
प्रियंका भल्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Aaradhya Bachchan
बीती रात मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी का रिसेप्शन रखा गया था। इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारों का जमावड़ा लगा। इस पार्टी में सेंटर ऑफ अट्रेक्शन रहीं ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन। दरअसल, आराध्या बच्चन पार्टी में फोटोग्राफर्स को पहली बार फनी पोज देती नजर आईं। लेकिन सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय को ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
Aaradhya Bachchan
आइए इसके पीछे की वजह भी बता देते हैं। दरअसल इस पार्टी में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बेटी आराध्या के साथ पहुंचे। लेकिन ऐश्वर्या  की तरह ही आराध्या के चेहरे पर मेकअप देखा गया। फिर क्या था यूजर्स ने ऐश्वर्या को इसके लिए ट्रोल कर दिया।

 
विज्ञापन

3 of 5
Aaradhya Bachchan
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ऐश्वर्या इतनी कम उम्र में किसी बच्ची का मेकअप कौन करता है। उससे अपना बचपन जीने दो। एक यूजर ने लिखा- ये सेलेब्रिटीज भी कुछ भी करते रहते हैं।



4 of 5
Aaradhya Bachchan
एक ने लिखा- ऐश्वर्या हम आपको एक अच्छी मां के तौर पर देखते हैं लेकिन आपको नहीं लगता कि इतनी कम उम्र में अपने बच्चे को ग्लैमर की दुनिया में लाना सही नहीं है। अभी वह बहुत छोटी है। आप उसे हर जगह ले जाने के बजाय दादी, नानी या फिर नैनी के साथ छोड़ सकती हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aaradhya Bachchan
बता दें आकाश अंबानी के रिसेप्शन में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के साथ आराध्या को मस्ती भरे अंदाज में पोज देते हुए देखा गया था। लेकिन जब अराध्या थक गईं तो जाते-जाते फोटोग्राफर्स से कहा- बस भी करो। आराध्या का ये जवाब सुनकर ऐश्वर्या और अभिषेक समेत वहां मौजूद फोटोग्राफर्स हंस पड़े।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें