फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ही नहीं दुनिया में कई जगह हैं ऐश्वर्या राय की कार्बन कॉपी, इनकी तस्वीरें देख लेंगे तो असली नकली का फर्क भूल जाएंगे

Tue, 09 Mar 2021 05:15 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की गिनती दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में होती है। उनकी खूबसूरती के सभी दीवाने हैं। हालांकि अभिनेत्री सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं बावजूद इसके भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। उनके कुछ फैंस का कहना है कि दुनिया में उनके जैसी खूबसूरती किसी के पास हो ही नहीं सकती। यदि आप भी यही सोचते हैं तो बता दें कि एक या दो नहीं बल्कि पांच महिलाएं हैं जो हूबहू ऐश्वर्या की तरह ही दिखती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
ऐश्वर्या राय और आमना इमरान - फोटो : Instagram
आमना इमरान
आमना इमरान नाम की ये पाकिस्तानी महिला एकदम ऐश्वर्या की तरह दिखती हैं। आमना इमरान पेशे से एक ब्यूटी ब्लॉगर है। इतना ही नहीं आमना खुद को ऐश्वर्या की कॉपी के नाम से ही प्रमोट करती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी लिखा है कि ऐश्वर्या राय की कार्बन कॉपी। एक नजर में कोई भी उन्हें देखकर धोखा खा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
महलाघा जबेरी, ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
महलाघा जबेरी 
ईरान की मॉडल महलाघा जबेरी को भी ऐश्वर्या राय बच्चन की हमशक्ल ही कहा जाता है। महलाघा जबेरी का चेहरा काफी हद तक ऐश्वर्या से मिलता है। महलाघा जबेरी ने भारत का दौरा भी किया हुआ है। वह 2019 में भारत आई थीं। सोशल मीडिया पर महलाघा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 30 लाख से ज्यादा लोग फॉलो कर रहे हैं।

4 of 6
अमूज अमृता, ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
अमूज अमृता 
अमूज अमृता के नाम के चर्चे उस समय बहुत हुए थे, जब उनके लुक्स की तुलना ऐश्वर्या राय के साथ की गई थी। अमूज ने एक फिल्म के सीन को री-क्रिएट किया था। उस समय वह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था और अमृता की खूब तारीफें भी हुई थीं। अमृता का नजरों से खेलना और परफेक्ट लिप सिंकिंग को यूजर्स ने खूब पसंद किया था।
विज्ञापन

5 of 6
मानसी नाइक, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
मानसी नाइक
मराठी अभिनेत्री मानसी नाइक भी ऐश्वर्या राय बच्चन की हमशक्ल के रूप में जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने मानसी को ऐश्वर्या की कॉपी बताते हुए उनकी खूब तारीफ की थी। ऐश्वर्या राय से अपने चेहरे के मिलने की सच्चाई मानसी बहुत अच्छे से समझती हैं और वो ऐश्वर्या के लुक्स को खुद पर आजमाती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्नेहा उल्लाल और ऐश्वर्या राय - फोटो : फाइल
स्नेहा उल्लाल
सलमान खान की एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल को आखिर कौन नहीं जानता। साल 2005 में जब सलमान खान की फिल्म लकी में स्नेहा नजर आईं तो लोगों देखते ही रह गए और फैंस उनकी तुलना ऐश्वर्या राय बच्चन से करने लगे थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें