फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aishwarya Rai: तलाक की खबरों के बीच साथ दिखे ऐश्वर्या-अभिषेक, अंबानी स्कूल के कार्यक्रम परिवार संग पहुंचा कपल

Fri, 15 Dec 2023 11:15 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ऐश्वर्या राय बच्चन धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक दिवस कार्यक्रम में अपनी मां बृंदा राय के साथ पहुंचीं। वहीं, अभिषेक बच्चन अपने पिता और अभिनेता अमिताभ बच्चन और भतीजे अगस्त्य नंदा के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
1 of 5
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बीते लंबे समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो जोड़े के बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा है। इसी बीच दोनों को एक साथ देखा गया है। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन मुंबई में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक दिवस कार्यक्रम में एक साथ नजर आए हैं। आज शुक्रवार, 15 दिसंबर को कार्यक्रम से कपल की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय बच्चन धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक दिवस कार्यक्रम में अपनी मां बृंदा राय के साथ पहुंचीं। वहीं, अभिषेक बच्चन अपने पिता और अभिनेता अमिताभ बच्चन और भतीजे अगस्त्य नंदा के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। अपनी कार से बाहर निकलने के बाद ऐश्वर्या ने किसी की ओर हाथ हिलाया और मुस्कुराईं। इसके बाद अभिषेक, अगस्त्य और अमिताभ बच्चन उनके साथ सामिल हो गए।  

दुल्हन बनीं जैस्मिन भसीन का नूर देख होश गंवा बैठे फैंस
विज्ञापन

3 of 5
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन जब ऐश्वर्या की मां बृंदा के साथ आगे बढ़े तो ऐश्वर्या ने उनसे बात की। अगस्त्य के आने के बाद उनके गालों को पकड़ कर प्यार जताया। वहीं, स्कूल के अंदर जाते समय अभिषेक और ऐश्वर्या साथ में बात करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अभिनेत्री ने काले और सुनहरे रंग का सूट और हील्स पहनी थीं। साथ ही एक मैचिंग बैग भी कैरी किया था। 

4 of 5
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, अभिषेक बच्चन इस दौरान नेवी ब्लू शर्ट, मैचिंग पैंट और स्नीकर्स में नजर आए। बिग बी ने कलरफुल जैकेट, पैंट और जूते पहने थे और अगस्त्य नंदा ने सफेद टी-शर्ट और बेज जैकेट में दिखाई दिए। कपल को एक बार फिर साथ में देखकर उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी 20 अप्रैल 2007 को हुई थी। दोनों ने साथ में गुरु, धूम 2 और अन्य फिल्मों में साथ में काम किया है।  उन्होंने 16 नवंबर, 2011 को अपनी बेटी आराध्या का स्वागत किया था। 

Disha Salian Death Case: सुशांत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत का रहस्य खोलेगी एसआईटी, मामले में जांच जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें