फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Welcome 2024: गोविंदा के बेटे से लेकर रवीना की बेटी तक, कैमरे का सामना करने को तैयार ये नए 10 स्टार किड्स

Fri, 15 Dec 2023 07:21 PM IST
आकांक्षा गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

साल 2024 में हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे स्टार किड्स को आप किन किन फिल्मों में देख सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 11
नए साल के 10 नए स्टार किड्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साल 2023 में शाहरुख खान की बेटी सुहाना से लेकर अलीजेह अग्निहोत्री, खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा, राजवीर देयोल, पामेला ढिल्लों जैसे तमाम स्टार किड्स ने हिंदी सिनेमा में दस्तक दी। आने वाले साल में भी हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने के लिए कई स्टार किड्स तैयार बैठे हैं। आइये जानते हैं साल 2024 में हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे स्टार किड्स को आप किन किन फिल्मों में देख सकते हैं। 

विज्ञापन

2 of 11
शनाया कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शनाया कपूर

अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर की काफी लंबे समय से करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'बेधड़क' से लांचिंग की खबरें  सुनने में आ रही है। ऐसी चर्चा है कि करण जौहर ने इस फिल्म को बंद कर दिया है।लेकिन इस फिल्म को लेकर अभी तक आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं आया है। इसी बीच खबर है कि शनाया कपूर साउथ के अभिनेता मोहन लाल की फिल्म 'वृषभ' से डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म का निर्माण बालाजी टेलीफिल्म्स और एवीएस मिलकर कर रहे हैं।  

Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती ने किया हाईकोर्ट का रुख, CBI लुकआउट सर्कुलर के खिलाफ दी चुनौती

विज्ञापन

3 of 11
पश्मीना रोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पश्मीना रोशन 

अभिनेता ऋतिक रोशन की चचेरी बहन और प्रसिद्ध संगीत निर्देशक राजेश रोशन की बेटी पश्मीना रोशन रोमांटिक ड्रामा 'इश्क विश्क रिबाउंड' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं।  यह फिल्म 2003 की लोकप्रिय फिल्म 'इश्क विश्क' की रीमेक है, जिससे शाहिद कपूर की बॉलीवुड में एंट्री हुई थी। इस फिल्म में पश्मीना के अलावा  रोहित सराफ, नैला ग्रेवाल और जिब्रान खान की मुख्य भूमिकाएं हैं।

4 of 11
जिब्रान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जिब्रान खान

बी आर चोपड़ा के धारावाहिक  'महाभारत' में अर्जुन की भूमिका वाले वाले अभिनेता अर्जुन (फिरोज खान) के बेटे जिब्रान खान भी पश्मीना रोशन के साथ फिल्म 'इश्क विश्क रिबाउंड' से हिंदी सिनेमा में बतौर हीरो एंट्री कर रहे हैं। जिब्रान खान ने बाल कलाकार के तौर पर फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' से अपने करियर की शुरुआत की। जिब्रान खान बाल कलाकार के तौर पर अब तक 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता' और 'रिश्ते' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। 

विज्ञापन

5 of 11
इब्राहिम अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इब्राहिम अली खान 

अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान फिल्म 'सरजमीं' से डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म मलयालम की ब्लॉकबस्टर फिल्म  'हृदयम' की रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर अभिनेता बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी कर रहे हैं। इस फिल्म के अलावा इब्राहिम अली खान एक और फिल्म 'दिलेर' भी करने जा रहे हैं, जिसका निर्देशन कुणाल देशमुख करेंगे। करण जौहर एक और फिल्म इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर के साथ शुरू करने जा रहे हैं। 

विज्ञापन

6 of 11
अमन देवगन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अमन देवगन 

निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्म से अजय देवगन के भांजे अमन देवगन भी डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में अमन देवगन के साथ रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी नजर आएंगी। यह एक यह एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म होगी। फिल्म का शीर्षक अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि निर्देशक अभिषेक कपूर फिल्म की पटकथा पर काम कर रहे हैं, जल्द ही फिल्म के शूटिंग की आधिकारिक रूप से घोषणा होगी।   

Janhvi Kapoor: जान्हवी ने द आर्चीज में बहन खुशी के अभिनय को सराहा, कहा- 'नफरत के लिए तैयार रहने की दी थी सलाह'

विज्ञापन

7 of 11
राशा थडानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राशा थडानी

अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी  राशा थडानी साउथ की  तेलुगु फिल्म 'आरसी 16' के जरिए अभिनेता राम चरण के साथ डेब्यू कर रही है। वहीं हिंदी सिनेमा में भी वह निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्म से डेब्यू करने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म से  अजय देवगन के भांजे अमन देवगन भी डेब्यू करने जा रहे हैं।  यह एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म होगी। फिल्म का शीर्षक अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। 

8 of 11
अहान पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अहान पांडे 

अभिनेत्री अनन्या पांडे के चचेरे भाई अहान पांडे भी बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि हिंदी सिनेमा का मशहूर प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स अहान पांडे को लॉन्च करने वाला है। चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे के बेटे अहान पांडे की पिछले तीन वर्षों से ग्रूमिंग चल रही हैं।

9 of 11
जुनैद खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जुनैद खान

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'महाराज' से डेब्यू कर रहे थे। ये फिल्म अगले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। जुनैद खान की एक फिल्म अगले साल खुशी कपूर के साथ भी शुरू होने जा रही है। 

एनिमल की कमाई में गिरावट दर्ज, जानें कलेक्शन

10 of 11
यशवर्धन आहूजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यशवर्धन आहूजा 

अभिनेता गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा  की काफी लंबे समय से हिंदी सिनेमा में डेब्यू की बात चल रही हैं। लेकिन अभी तक कोई फिल्म शुरू नहीं हो पाई है। ऐसी चर्चा है कि गोविंदा खुद ही अपने बेटे को हिंदी फिल्म 'आओ ट्विस्ट करें' के जरिए लांच करने जा रहे जा रहे हैं। इस फिल्म को गोविंदा के साथ मिलकर कोरियोग्राफर गणेश आचार्च को-प्रोड्यूस करेंगे। 

विज्ञापन

11 of 11
कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और उनकी बेटी सौंदर्या आचार्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सौंदर्या आचार्य 

बॉलीवुड के जाने माने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की बेटी सौंदर्या आचार्य भी फिल्म 'आओ ट्विस्ट करें' के जरिए गोविंदा के बेटे यशवर्धन के साथ हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। ऐसी चर्चा है कि इस फिल्म का निर्देशन खुद ही गणेश आचार्य कर सकते हैं, लेकिन अभी तक इस बात की घोषणा नहीं हुई है कि फिल्म का निर्देशन कौन करेंगे और फिल्म फिल्म की शूटिंग कब से शुरू होगी। मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म की शूटिंग साल 2024 में ही शुरू होगी।  

बदन को ढकने के लिए उर्फी ने लिया 'झाग' का सहारा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें