फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स: अजय देवगन के बाद एडवेंचर पर जाएंगे विक्की कौशल, मालदीव में होगी शूटिंग

Thu, 16 Sep 2021 11:01 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विक्की कौशल-बेयर ग्रिल्स - फोटो : अमर उजाला
डिस्कवरी चैनल के दुनिया भर में लोकप्रिय टीवी शो इंटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स में अब तक आपने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रजनीकांत और अक्षय कुमार को देखा होगा। इन तीनों ही एपिसोड्स को काफी ज्यादा पसंद किया गया और चैनल को जबरदस्त TRP मिली। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड के दो और नाम जुड़ने जा रहे हैं। सबसे पहले अजय देवगन के नाम का खुलासा हो चुका था। उनके साथ दूसरे एक्टर विक्की कौशल होंगे, वह पांचवे भारतीय होंगे जो जंगल के एडवेंचर पर बेयर ग्रिल्स के साथ निकलेंगे।

इस शो की शूटिंग बॉलीवुड के फेवरेट स्पॉट मालदीव में होगी। रिपोर्ट्स की माने तो अजय देवगन शो की शूटिंग के लिए रवाना हो चुके हैं। जबकि विक्की गुरुवार सुबह शूटिंग के लिए रवाना हो जाएंगे। विक्की कौशल का शूट शेड्यूल सिर्फ दो ही दिनों का होगा। बता दें कि इस शो का प्रीमियर सबसे पहले डिस्कवरी+ ऐप पर किया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साथ नहीं दिखेंगे दोनों सितारे
बता दें कि अजय देवगन और विक्की कौशल एक साथ नजर नहीं आएंगे। दोनों बेशक एक ही जगह यानि मालदीव में शूटिंग करेंगे, लेकिन दोनों को लेकर अलग अलग एपिसोड तैयार किए जाएंगे। जिसे अलग-अलग दिन पर प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
विक्की कौशल - फोटो : Insatagram- @vickykaushal09
विक्की कौशल का सबसे बड़ा डर
विक्की कौशल को हाइड्रोफोबिया है यानि गहरे पानी का डर। विक्की अक्सर गहरे पानी में जाने से डरते हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बेयर ग्रिल्स समुद्री इलाकों में उन्हें लेकर जाएंगे या सारी शूटिंग जमीन पर ही होगी।

4 of 5
विक्की कौशल
क्या है ये शो?
इंटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स एक स्किल रियलिटी शो है। इसमें खुद ब्रिटिश सर्वाइवल बेयर ग्रिल्स होस्ट हैं। वो घने और खतरनाक जंगलों में खुद को जिंदा रखने की जद्दोजहद करना सिखाते हैं। ये दुनिया के लोकप्रिय शो में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विक्की कौशल - फोटो : Insatagram- @vickykaushal09
यहां देख सकेंगे शो
शो के इस खास एपिसोड को डिस्कवरी प्लस एप्लिकेशन या डिस्कवरी चैनल पर देख सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें