गदर 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लगातार एक दर्जन फ्लॉप फिल्में
5 अगस्त 1983 को रिलीज फिल्म ‘बेताब’ से अपना करियर शुरू करने वाले सनी देओल की बीते 10 साल में कुल 13 फिल्में रिलीज हुई हैं और ये सारी की सारी फिल्में लाइन से फ्लॉप रही हैं। इन फिल्मों में शामिल हैं, ‘यमला पगला दीवाना 2’, ‘सिंह साब द ग्रेट’, ‘महाभारत’, ‘ढिश्कियाउं’, ‘आई लव एनवाई’, ‘घायल वंस अगेन’, ‘पोस्टर बॉयज’, ‘यमला पगला दीवाना फिर से’, ‘मोहल्ला अस्सी’, ‘भैयाजी सुपरहिट’, ‘ब्लैंक’, ‘पल पल दिल के पास’ और ‘चुप’।