फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 साल पहले बदला गया था 'धड़कन' का क्लाइमेक्स, नहीं तो अंजलि के मां बनते ही मर जाता 'देव'

Mon, 08 Apr 2019 01:13 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dhadkan film - फोटो : twitter
सुनील शेट्टी, शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार की 'धड़कन' (Dhadkan) फिल्म के गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं। यह फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी से लेकर, तीनों स्टार की एक्टिंग ने फिल्म को हिट करा दिया था। इस बीच हाल ही में 'सुपर डांसर' (Super Dancer) में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने फिल्म से जुड़ा 19 साल पुराना राज खोला।
विज्ञापन

2 of 5
Shilpa Shetty and Suniel Shetty - फोटो : twitter
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने यह खुलासा तब किया जब सुनील शेट्टी 'सुपर डांसर' के शो में बतौर स्पेशल गेस्ट आए थे। शो के दौरान शिल्पा और सुनील शेट्टी ने 'तुम दिल की धड़कन में रहते हो' गाने पर रोमांटिक डांस परफॉर्मेंस भी दी। इस दौरान शिल्पा शेट्टी ने फिल्म के क्लाइमेक्स से जुड़े राज का खुलासा किया। शिल्पा शेट्टी ने कहा जो फिल्म में आप लोगों ने क्लाइमेक्स देखा था पहले वह नहीं था। 
विज्ञापन

3 of 5
Dhadkan film - फोटो : twitter
शिल्पा ने आगे कहा- 'इस फिल्म के क्लाइमेक्स में इसलिए बदलाव किया गया क्योंकि फिल्म निर्माताओं को बाद में लगा कि फिल्म की हैप्पी एंडिंग होनी चाहिए। पहले क्लाइमेक्स में दिखाया जाने वाला था कि जब अंजलि (शिल्पा शेट्टी) देव (सुनील शेट्टी) को यह बताती है कि वो राज (अक्षय कुमार) के बच्चे की मां बनने वाली है तो यह सुनकर देव मर जाता है। निर्माता को बाद में लगा कि यह फिल्म का काफी दुखद अंत हो जाएगा। इसी वजह से क्लाइमेक्स बदल दिया गया था। 

4 of 5
Dhadkan film - फोटो : twitter
शो के दौरान शिल्पा शेट्टी ने यह भी बताया कि एक वक्त ऐसा आया कि लगा फिल्म अटक न जाए। जिस वक्त सुनील शेट्टी को साइन किया गया था वह दूसरी फिल्म की शूटिंग में बिजी थे। इसके बाद उनकी जगह किसी और एक्टर को लिया गया। फिल्म निर्माता को बाद में लगा कि सुनील शेट्टी ही देव का किरदार बेहतर निभा सकते हैं। इसके बाद सुनील शेट्टी से दोबारा बात की गई। ऐसा करते-करते फिल्म को बनने में करीब 5 साल लगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shilpa Shetty and Suniel Shetty - फोटो : twitter
'धड़कन' फिल्म ने उस वक्त करीब 26 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म ने कई रिकॉर्ड भी बनाए थे। इस फिल्म को धर्मेश दर्शन ने डायरेक्ट किया था तो वहीं रतन जैन ने प्रोड्यूस किया था। 'धड़कन' फिल्म के अलावा सुनील शेट्टी और शिल्पा की जोड़ी कई और फिल्मों में नजर आई। इन फिल्मों में कैश, दस, आक्रोश, कर्ज- द बर्डन ऑफ ट्रूथ और पृथ्वी फिल्म शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें