आदित्य रॉय कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'गुमराह' में आदित्य रॉय कपूर दो भूमिकाएं निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी एक मर्डर के इर्द गिर्द घूमती है। एक मर्डर, दो सस्पेक्ट और दोनों हमशक्ल हैं, दोनों में से किसने हत्या की है या फिर कोई तीसरा है, जो इन दोनों को फंसा रहा है? आदित्य रॉय कपूर कहते हैं, फिल्म सस्पेंस मर्डर मिस्ट्री पर आधरित है, इसलिए कहानी और किरदार के बारे में ज्यादा बात न करके, सिर्फ यही कहना चाहूंगा कि इस फिल्म में दो किरदारों को एक साथ जीना किसी चुनौती से कम नहीं था। इस बात का खास तौर पर बहुत ध्यान देना पड़ता था कि कब रॉकी का किरदार निभा रहा हूं और कब अर्जुन का किरदार।'
NMACC Event: शाहरुख खान के नए लुक पर फिदा हुईं दीपिका, प्रतिक्रिया से बढ़ाई सोशल मीडिया की हलचल