फिल्म लूडो में आदित्य रॉय कपूर और सान्या मल्होत्रा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आदित्य रॉय कपूर के लिए टी सीरीज शुरू से एक लकी प्रोडक्शन हाउस रहा है। उनकी पहली सोलो लीड वाली फिल्म ‘आशिकी 2’ टी सीरीज ने ही बनाई थी, हालांकि इस सुपर डुपर हिट फिल्म का उनके करियर को सिर्फ तमाम नई फिल्में मिलने के कोई खास फायदा नहीं हुआ। उसके बाद से आदित्य अब तक ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘दावत ए इश्क’, ‘फितूर’, ‘ओके जानू’ ‘कलंक’, ‘मलंग’, ‘सड़क 2’ और ‘लूडो’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। बतौर सोलो हीरो आदित्य पिछले आठ साल में एक भी मेगा हिट फिल्म नहीं दे पाए हैं। अब फिल्म ‘थडम’ की रीमेक उनके लिए हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बनाए रखने में मददगार हो सकती है। आदित्य इसके अलावा फिल्म ‘ओम द बैटल विद इन’ में भी काम कर रहे हैं।