बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रणौत अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहती हैं। फिल्मों और विवादित बयानों के अलावा कंगना कोर्ट कानून के मामलों को लेकर भी अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। बता दें कि लेखक आशीष कौल ने कुछ दिनों पहले कंगना के खिलाफ कॉपी राइट के उल्लंघन का आरोप लगाया था। वहीं अब उन्होंने अभिनेत्री के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की है।
फिर मुश्किल में फंसी कंगना
उनका कहना है कि अभिनेत्री ने पासपोर्ट रीन्यूअल मामले में कोर्ट में झूठ बोला है। इस पूरे मामले पर आशीष के वकील अदनान शेख और योगिता जोशी ने कहा, 'हमने जावेद अख्तर जी को एक पत्र लिखा है और उनके जवाब से पता चला है कि पासपोर्ट आवेदन के दौरान कंगना ने जो फैक्ट्स बताए हैं वो गलत हैं और ये एक गंभीर अपराध है। हम ये बात कोर्ट में पेश करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि अगर अदालत में ये धोखाधड़ी साबित हो जाती है तो इसका परिणाम जरूर निकलेगा'।