मशहूर सिंगर और 'इंडियन आइडल 12' (Indian Idol 12) के होस्ट आदित्य नारायण (Aditya Narayan) अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन इस बार आदित्य शो को लेकर चर्चा में नहीं हैं बल्कि अपनी तोंद तो लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। दरअसल, आदित्य नारायण ने गजब का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है और उनकी तस्वीर को देखकर सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी दंग रह गए हैं। बता दें, आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल दोनों ही कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। आदित्य की हालत इतनी खराब हो गई थी कि उन्हें कुछ दिन के लिए अस्पताल में भी भर्ती करना पड़ा था। इस दौरान आदित्य ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो काफी उदास दिख रहे थे और उनका पेट बाहर निकला हुआ था। लेकिन अब उनकी फिट बॉडी की फोटो वायरल हो रही है।
आदित्य नारायण ने शेयर की नई फोटो
आदित्य नारायण ने ये दूसरी तस्वीर 15 जून को शेयर की है, जिसमें आदित्य एकदम फिट नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'तुम मुझे डिजर्व नहीं करते मेरे इस समय में'। सिंगर की इस तस्वीर को उनके फैंस और कई सेलेब्स पसंद कर रहे हैं।