मिथुन चक्रवर्ती उन चंद अभिनेताओं में शामिल हैं जिन्हें अपनी पहली ही फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। अभिनेता अपना जन्मदिन 16 जून को मनाते हैं। मिथुन चक्रवर्ती का असली नाम गौरांग चक्रवर्ती है। मिथुन का जन्म 1950 को बांग्लादेश के बारिसाल में हुआ था। बाद में उनका परिवार भारत आ गया। मिथुन को लोग प्यार से 'मिथुन दा' बुलाते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई कोलकाता से की थी। उनका शुरू से ही अभिनय की ओर रुझान था। यही वजह थी जो मिथुन चक्रवर्ती अभिनय की पढ़ाई करने पुणे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया चले गए।
मिथुन चक्रवर्ती ने साल 1976 में बॉलीवुड में फिल्म मृगया से डेब्यू किया था। पहली फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। मिथुन को एक्टिंग, एक्शन और डांसिंग तीनों में महारत हासिल है। उन्होंने अलग-अलग भाषाओं- बंगाली, हिंदी, ओड़िया, भोजपुरी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और पंजाबी में 350 से ज्यादा फिल्में की हैं। मिथुन के जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।